28 OCTWEDNESDAY2026 7:59:27 AM
Life Style

पति की यादों के सहारे काम पर लौटीं Actress, बोलीं- मेरी जिंदगी की आखिरी सांस...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Oct, 2026 04:06 PM
पति की यादों के सहारे काम पर लौटीं  Actress, बोलीं- मेरी जिंदगी की आखिरी सांस...

नारी डेस्क : दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पति और फिल्म निर्देशक कुकू कोहली के निधन के करीब दो महीने बाद उन्होंने दोबारा काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में जिस तरह लोगों ने उनका साथ दिया और उन्हें प्यार दिया, उससे उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। अरुणा ईरानी का यह संदेश उनके प्रशंसकों को भावुक कर रहा है।

पति के निधन के बाद अरुणा ईरानी ने शेयर किया भावुक वीडियो

अरुणा ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने कहा कि कुकू कोहली के निधन के बाद लोगों ने जिस तरह उनका साथ दिया, उसके लिए वह दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि मुश्किल समय में इतने लोग उनके साथ खड़े रहेंगे। प्रशंसकों के प्यार और समर्थन ने उन्हें फिर से काम शुरू करने की हिम्मत दी। वीडियो में अभिनेत्री ने उम्मीद जताई कि लोग उनकी जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी तरह उन्हें प्यार और सहयोग देते रहेंगे।

PunjabKesari

77 साल की उम्र में हुआ था कुकू कोहली का निधन

फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का निधन 24 अगस्त को हुआ था। वह 77 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

यें भी पढें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

कुकू कोहली ने अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड में ब्रेक

कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे के निर्देशन के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। इसी फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता कदम रखा था। इसके अलावा कुकू कोहली ने सुहाग, कोहराम, हकीकत, अनाड़ी नंबर 1, जुल्मी और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्मों के निर्देशन में भी काम किया था। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

PunjabKesari

1990 में हुई थी अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की शादी

अरुणा ईरानी और कुकू कोहली ने साल 1990 में शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक चर्चा में रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़े की कोई संतान नहीं थी। कुकू कोहली की यह दूसरी शादी थी और उनकी पहली पत्नी का नाम रीटा कोहली बताया जाता है। अरुणा ईरानी भारतीय सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। वह अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1961 में आई फिल्म गंगा जमुना में उन्होंने छोटी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने उपकार, कारवां, बॉम्बे टू गोवा, गरम मसाला, रॉकी और लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया।

यें भी पढें : सीने में दर्द ही नहीं, ये लक्षण भी देते हैं दिल की धमनियों में ब्लॉकेज के संकेत

फिल्मों के साथ टीवी पर भी बनाई खास पहचान

अरुणा ईरानी ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह देश में निकला होगा चांद, कहानी घर-घर की, मेंहदी तेरे नाम की और तुम बिन इश्क न होवे जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। पति के निधन के बाद दोबारा काम पर लौटना अभिनेत्री के लिए एक भावुक कदम है। उनके संदेश से साफ झलकता है कि इस कठिन समय में प्रशंसकों का प्यार और समर्थन उनके लिए कितना मायने रखता है।

Related News