28 APRSUNDAY2024 7:46:38 AM
Nari

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Dec, 2023 04:44 PM
मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

इन दिनों करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में कई सारे सेलेब्स ऑईकॉनिक काउच पर बैठकर करण जौहर के ट्रिकी सवालों के जवाब दे चुके हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने शिरकत की। दोनों ने इस दौरान कई सारी बात की। वहीं करण जौहर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप पर भी बात की है। होस्ट करण जौहर ने अर्जुन से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर भी सवाल किए हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि अर्जुन ने मलाइका संग रिश्ते पर क्या बात बोली है....

'मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं'

करण जौहर ने इस दौरान अर्जुन से पूछा कि - 'क्या उनका और मलाइका का रिश्ता अपने संग किसी नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की कोई प्लानिंग है।' इस पर अर्जुन ने कहा कि - 'मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं  और जितना मुझे आपके शो में आना और इसके बारे में ईमानदार होना पसंद है, मुझे लगता है कि यह मेरी लाइफ का हिस्सा है और फिलहाल मैं इसे वैसे ही लेना चाहता हूं जैसे यह आता हैं।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

'मलाइका के बिना बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर'

'मुझे लगता है कि उसके बिना यहां बैठना और भविष्य के बारे में बात करना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि यह सबसे सम्मानजनक बात होगी। एक बार जब हम उस स्टेज पर पहुंच जाएंगे तो हम आएंगे और साथ मिलकर इस पर बात करेंगे मैं जहां हूं बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि हमें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि इस कंफर्टेबल हैप्पी स्पेस में हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हम सर्वाइड करते रहें। अर्जुन ने आगे कहा कि - 'मैं अभी किसी भी चीज के बारे में स्पेसिफिकली बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

नहीं हुआ दोनों का ब्रेकअप

आपको बता दें कि कुछ टाइम पहले रुमर्स उड़े थे कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने करीबन पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। हालांकि अर्जुन ने इन सारे रुमर्स पर तब विराम लगा दिया था। जब उन्होंने अपनी लेडी लव के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर अपनी मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

Related News