20 APRSATURDAY2024 4:51:21 AM
Nari

कोरोना से ठीक हुए अर्जुन की लोगों से खास अपील, कहा- हम आप लोगों के कर्जदार

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Oct, 2020 01:53 PM
कोरोना से ठीक हुए अर्जुन की लोगों से खास अपील, कहा- हम आप लोगों के कर्जदार

दुनियाभर में तांडव कर रहा कोरोना वायरस आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े सितारों को अपना शिकार बना चुका है। एक्टर अर्जुन कपूर भी इस वायरस की चपेट में आने से नहीं बच पाएं हैं। बीते कुछ दिनों पहले कोरोना पाॅजिटिव पाए गए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि अब एक्टर ने कोविड-19 वायरस से जंग जीत ली है। 

PunjabKesari

इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने उन दिनों का एक्सपीरियंस भी फैंस के साथ शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीते हफ्ते मेरा कोरोनो वायरस टेस्ट नेगेटिव आया। मैं पूरी तरह से ठीक होने के बाद काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आपकी दुआओं और सकारात्मकता के लिए धन्यवाद।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Oct 6, 2020 at 10:29pm PDT

 

एक्टर ने आगे लिखा, 'यह वायरस गंभीर है इसलिए मैं सभी से इसे गंभीरता से लेने का अनुरोध करता हूं। कोरोना वायरस हर किसी को बच्चे या जवान को भी हो सकता है। तो कृपया हर समय मास्क पहन कर रखें। समर्थन और मदद के लिए बीएमसी को धन्यवाद और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को एक बड़ा सलाम जो हमारी देखभाल करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। हम आप लोगों के कर्जदार हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Sep 6, 2020 at 1:33am PDT

 

गौरतलब है कि 6 सितंबर को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी थी। अर्जुन ने लिखा था, 'यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।'

Related News