03 MAYFRIDAY2024 5:01:08 AM
Nari

एक बार फिर साथ दिखे Malaika- Arjun, कोजी पोज देकर लगाया ब्रेकअप की खबरों पर लगाम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Jan, 2024 07:08 PM
एक बार फिर साथ दिखे Malaika- Arjun, कोजी पोज देकर लगाया ब्रेकअप की खबरों पर लगाम

बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता इन दिनों काफी problems से गुजर रहा है। इस कपल को लेकर लगातार ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। काफी दिनों से दोनों को साथ में नहीं देखा गया था, जिसके चलते इनके ब्रेकअप के खबरों को और ज्यादा हवा मिल रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों ने अपनी रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था, लेकिन फिर पिछले दिनों मलाइका को अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद फैंस काफी कंफ्यूज हो गए थे। वहीं अब कपल की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आप भी डालिए इस तस्वीर पर एक नजर...

PunjabKesari

ये तस्वीर करिश्मा करमचंदानी की शादी की है, जो कि पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। 5 जनवरी को मलाइका और अर्जुन करिश्मा की शादी की रस्मों का हिस्सा बने थे। तस्वीर में मलाइका ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है और वो वाकई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्जुन व्हाइट कलर के कुर्ते- पायजामा में पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन की फैमिली के दूसरे सदस्य शनया, सोनम और बहन अंशुला के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और ब्रेकअप की खबरों को बकवास बता रहे हैं। 

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका शादी करना चाहती हैं जबकि अर्जुन अभी इसके लिए तैयार नहीं है। जिसके बाद पिछले दिनों दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें थीं। हालांकि दोनों ने एक बार फिर से रिश्ते पर काम करने का फैसला लिया है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच पाएगा या नहीं।

Related News