29 APRMONDAY2024 7:21:02 AM
Nari

स्पोर्टिफाई पर छाए अरिजीत सिंह, टेलर Swift को पछाड़ 3 Position पर बनाई जगह

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Aug, 2023 03:04 PM
स्पोर्टिफाई पर छाए अरिजीत सिंह, टेलर Swift को पछाड़ 3 Position पर बनाई जगह

अरिजीत सिंह के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। सिंगर ने टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift), बिली इलिश (Billie Eilish) और एमिनेम ड्रेक (Eminem Drake) जैसे मशहूर सिंगर्स को पीछे छोड़ स्पॉटिफाई पर अपनी जगह बनाई है। स्पॉटिफाई पर अरिजीत इन सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले कलाकार बन गए हैं। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह की मधुर आवाज फैंस को बहुत ही पसंद आती है। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फैंस है जो सिंगर से जुड़ी अपडेट पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

अरिजीत ने बनाया इतिहास 

स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाकर अरिजीत ने इतिहास रच दिया है। ग्लोबल सिंगर्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इंडियन सिंगर अरिजीत सिंह के कितने फैंस हैं यह तो सब जानते हैं। सिंगर की दिल छू लेने वाली आवाज का जादू पूरी दुनिया में छाया है। ऐसे में उनकी यह उपलब्धि देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी आवाज से फैंस के एक अलग ही लगाव है। 

 

इन कलाकारों को छोड़ा पीछे 

स्पोर्टिफाई पर तीसरे नंबर पर जगह बनाकर अरिजीत ने कई ग्लोबल स्टार्स को पछाड़ दिया है।  स्पोर्टिफाई पर पहले नंबर पर एड शीरन (Ed Sheeran), दूसरे नंबर पर एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) और तीसरे नंबर पर अरिजीत हैं। ऐसे में अरिजीत के लिए यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने बिली एलिश (Billie Eilish), टेलर स्विफट (Taylor Swift), एमिनेम ड्रेक (Eminem Drake), द वीकेंड (The Weekend), रिहाना (Rihanna) और एडेले (Adele) को भी पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesari

2013 में शुरु किया था करियर 

ऐसे में उनके द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि इस बात का संकेत देती है कि अरिजीत ने अपने करियर में कितनी ज्यादा तरक्की की है। 2013 से लेकर अब तक उन्होंने फैंस के दिलों में कितनी खास जगह बनाई है यह बात का अंदाजा अरिजीत की इस उपलब्धि से लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट सॉन्गस दिए हैं। 'सावन आया है', 'सूरज डूबा है', 'कभी जो बादल बरसे', 'केसरिया', 'खामोशियां', 'पछताओगे', 'हीरिए', 'तुझे कितना प्यार करते' जैसे गाने फैंस को आज भी काफी पसंद आते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News