30 APRTUESDAY2024 7:48:07 AM
Nari

स्किन पर नहीं होंगे Rashes, फेस वैक्स करवाने के बाद लगाएं ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Oct, 2022 12:32 PM
स्किन पर नहीं होंगे Rashes, फेस वैक्स करवाने के बाद लगाएं ये चीजें

लड़कियां अपने चेहरे के अनचाहे बालों से बहुत परेशान होती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा कई महिलाएं ब्लीच और वैक्सिंग का सहारा भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए करती हैं। लेकिन चेहरे पर वैक्सिंग करवाने के बाद त्वचा पर रैशेज, खुजली, लालिमा जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं। वैक्सिंग के दौरान बालों को खींचकर त्वचा से निकाला जाता है जिससे स्किन पर सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

एलोवेरा जेल 

आप चेहरे पर वैक्सिंग के बाद एलोवेरा जेल लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरिय, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दानें, सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलवाएंगे। एलोवेरा की पत्तियों को बीच में से काटकर जेल लगाएं। 15-20 मिनट के लिए जेल को त्वचा पर लगा रहने दें। तय समय के बाद चेहरा ठंडे पानी धो लें। इससे चेहरे की सूजन और जलन भी कम होगी। 

PunjabKesari

कैमोमाइल ऑयल 

आप फेसवैक्स करवाने के बाद कैमोमाइल ऑयल जरुर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की इरीटेशन दूर करेंगे। आप बादाम के तेल में केमोमाइल ऑयल त्वचा पर लगाएं। इससे चेहरे की लालिमा और दाने भी दूर होंगे। 

बर्फ 

आप बर्फ के टुकड़ों को वैक्सिंग के बाद चेहरे पर लगाएं। यह भी आपके चेहरे की सूजन और लालिमा से छुटकारा दिलवाएंगे। बर्फ लगाने से वैक्सिंग, रैशेज, खुजली दूर होगी। आप आइस क्यूब्स को कपड़े में लपेटें। इसके बाद इसे त्वचा पर लगाएं। इससे आपको चेहरे की किसी भी समस्या से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

खीरा 

आप खीरा वैक्सिंग के बाद त्वचा पर जरुर लगाएं। इससे आपको कोई भी स्किन संबंधी समस्या नहीं होगी। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह चेहरे की लालिमा और सूजन भी दूर करते हैं। खीरे को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसकी कुछ स्लाइस काटकर त्वचा पर लगाएं। आप खीरे का पेस्ट भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 

नारियल तेल 

आप नारियल तेल का इस्तेमाल सूजन और लालिमा का दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को कई तरह की समस्याओं से राहत दिलवाते हैं। वैक्सिंग के बाद आप हल्के हाथों से नारियल तेल की चेहरे पर मसाज करें। 

PunjabKesari


 

Related News