18 APRTHURSDAY2024 2:11:31 AM
Nari

पूड़ी-परांठा नहीं, पतली कमर के ल‍िए Breakfast में यह चीज खाती हैं Anushka Sharma

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Dec, 2021 09:21 AM
पूड़ी-परांठा नहीं, पतली कमर के ल‍िए Breakfast में यह चीज खाती हैं Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हैल्दी, सही और साफ खाने को अहमियत देती हैं। यह सिर्फ परफेक्ट टोन्ड फिगर ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। अनुष्का खाने-पीने की बहुत शौकीन है लेकिन वो घर का खाना बहुत पसंद करती हैं। यही नहीं, वह अपनी तीनों मील्स भी टाइम पर लेती हैं और इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि उसमें सभी जरूरी चीजें शामिल हो। खासकर ब्रेकफास्ट में क्योंकि वह दिन का सबसे जरूरी भोजन है।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वो नाश्ते में क्या खाती हैं। दरअसल, उन्होंने एक कांच के जार की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फल, अखरोट मिल्क, चिया बीज का कॉम्बिनेशन था। यह एक तरह की स्मूदी है जो वजन को कंट्रोल और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। 33 वर्षीय अभिनेत्री "आप वही हैं जो आप खाते हैं" के मंत्र में विश्वास करती हैं।

PunjabKesari

​चिया सीड्स के साथ ओवरनाइट ओटस वाला नाश्ता

उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक जार में नाश्ता'। बता दें कि इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इससे वजन कंट्रोल  रहता है। साथ ही इसका सेवन मेटाबॉलिक रेट को भी बूस्ट करता है।

बनाने की रेसिपी

ओट्स - 2/3 कप
चिया सीड्स - 2 चम्मच
शुगर फ्री बादाम दूध - 1 कप
मेपल सिरप - 2 चम्मच
वनीला एक्सट्रेक्ट - 1 छोटा चम्मच 
नमक - चुटकीभर

तरीका

1. एक मेसन जार में सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
2. जार को अच्छी तरह से ढक दें और मिलाने तक हिलाएं।
3. फ्रिज में कम से कम दो घंटे या रात भर के लिए रखें।
4. सुबह इसे नाश्ते में सर्व करें।

PunjabKesari

नाश्ता क्यों जरूरी है?

ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी भोजन है क्योंकि यही मेटाबॉलिज्म को रिस्टार्ट करता है, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। वहीं, एक स्वस्थ नाश्ता रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।

​कैसे फायदेमंद है अनुष्का का ये नाश्ता

. चिया सीड्स और ओट्स मैक्रोन्यूट्रिएंट व प्रोटीन से भरपूर हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण में भूमिका निभाते हैं।
. इसमें फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही पाचन क्रिया भी सही रहती है, जिससे आप कब्ज, एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्ट जैसी समस्याओं से बच जाते हैं।
. कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और डी से भरपूर यह स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
. रोजाना इसका सेवन आंतों , पेट और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

फिट एंड हैल्दी रहने के लिए अगर आप भी कोई हैल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

Related News