03 MAYFRIDAY2024 7:10:42 AM
Nari

Aditya Roy Kapoor के साथ अनन्या का रैंप वॉक नहीं आया यूजर्स को पसंद, बोले, 'बकवास'!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Mar, 2023 06:14 PM
Aditya Roy Kapoor के साथ अनन्या का रैंप वॉक नहीं आया यूजर्स को पसंद, बोले, 'बकवास'!

बॉलीवुड में आए दिन नए-नए रिश्ते बनते रहते हैं। वहीं पिछले कई दिनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की भी खबरें तेज हैं और अब दोनों  लैक्मे फैशन वीक  में साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद इनके रिश्ते पर चर्चा फिर से तेज हो गई है। यूजर्स को इनकी जोड़ी कोई खास पसंद नहीं आई और कमेंट सेक्शन में वो श्रद्धा  कपूर को याद करते नजर आए। आपको बता दें कि आदित्य और श्रद्धा ने 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' मूवी में साथ काम किया हैं। रूमर्ड कपल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आए, दोनों ने रैंप पर आग लगा दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

PunjabKesari

यूजर्स को ये जोड़ी पसंद नहीं आई और कमेंट सेंक्शन में उन्होनें ये बात साफ कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'आदित्य के साथ सिर्फ श्रद्धा  ही अच्छी लगती है...अनन्या किसी एंगल से भी नहीं'।

 

 

PunjabKesari

वहीं दूसरे ने लिखा, 'ओ भाई इसको कोई और नहीं मिली क्या, आदित्य अनन्या के साथ अच्छी नहीं लगता, वो सीरियस रिलेशनशिप वाला बंदा है और ये लड़के घुमाने वाली तो अनन्या को अपने टाइप को ढूंढना चाहिए'। एक अन्य ने लिखा,' बकवास, आदित्य इससे बेहतर डिजर्व करता है'।

 

PunjabKesari

 

वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आदित्य अगर मदद चाहिए तो 2 बार पलके झपकाओ।'

PunjabKesari

करण जौहर ने कि कपल की मैच मेकिंग

करण जौहर फिल्म मेकिंग के साथ-साथ मैच मेकिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई जोड़ियों को बनाया और मिलाया है। उन्होंने अपने शो 'कॉफी विद करण 7' में दोनों के अफेयर का जिक्र किया था। वहीं, कुछ हफ्ते पहले दोनों को कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ देखा गया था। यहां तक कि दोनों फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी साथ ही गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News