15 DECMONDAY2025 10:33:13 AM
Nari

KBC 14: बोट का सवाल पूछे जाने पर खुश हुए अमन गुप्ता, ट्वीट कर बोले - 'आज खुश तो बोट...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Aug, 2022 11:49 AM
KBC 14: बोट का सवाल पूछे जाने पर खुश हुए अमन गुप्ता, ट्वीट कर बोले - 'आज खुश तो बोट...'

लंबे समय से सोनी टीवी के रिएलटी शो कौन बनेगा करोड़पति ने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई हुई है। केबीसी हर साल एक नए सीजन के साथ वापसी करता है। शो शुरु होते ही सुर्खियों का हिस्सा बन जाता है। हाल ही में लॉन्च हुआ शो का नया सीजन भी हेडलाइंस का हिस्सा बना हुआ है। इस सीजन में अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन पाया है। भले ही शो में कोई भी व्यक्ति करोड़पति न बन पाया हो, लेकिन हर व्यक्ति शो से मोटी रकम ही घर लेकर गया है। केबीसी में बिग बी ने एक कंटेस्टेंट से बोट कंपनी से जुड़ा एक प्रश्न पूछा था। इस प्रश्न को लेकर शार्क टैंक इंडिया के जज रहे चुके अमन गुप्ता ने अपना रिएक्शन दिया है।

PunjabKesari

अमन गुप्ता और समीर अशोक मेहता ने शुरु की थी बोट कंपनी

बोट एक इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। इस कंपनी में हैडफोन्स, ट्रेवल चार्जर्स, इयरफोन्स, डाटा कैबल्स जैसी चीजें मिलते हैं। शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता ने समीर अशोक मेहता के साथ बोट कंपनी शुरु की थी। लेकिन ये ब्रांड 2015 में बना था। आपको बता दें कि बोट आज के समय में दुनिया के सबसे अच्छे हेडफोन्स के लिए प्रसिद्ध है। 

PunjabKesari

बिग-बी ने पूछा बोट से जुड़ा सवाल 

बिग-बी जो सालों से शो को होस्ट करते आए हैं, उन्होंने हाल ही में कंटेस्टेंट से एक सवाल किया था। सवाल यह था कि - 'अमन गुप्ता और समीर मेहता द्वारा सह-स्थापित कंपनी बोट इनमें से कौन सा प्रोडक्ट बेचती है?  जिसके ऑपशन थे, A. नावें, B. अल्मारी, C. हेडफोन, या फिर D. कारें। इसका सही जवाब हेडफोन था।' 

'आज खुश तो बोट होंगे तुम हैं' से दिया अमन ने जवाब

इस सवाल पर शार्क टैंक जज अमन गुप्ता बहुत ही खुश हुए। उन्होंने सवाल को लेकर ट्वीट भी किया है। सवाल का स्क्रीनशॉट लेकर अमन गुप्ता ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'आज खुश तो बोट होंगे तुम, हैं। बिजनेसमैन और स्टार्टअप्स को सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के रुप में देखकर गर्व होता है।' आपको बता दें कि अमन गुप्ता की इस पोस्ट पर बहुत से सेलिब्रिटी और फैंस कमेंट भी कर रहे हैं।  

 

'ड्रैगन्स डेन' नामक अंतराष्ट्रीय फ्रैंचाइजी पर आधारित था शार्क टैंक 

शार्क टैंक इंडिया शो 'ड्रैगन्स डेन' नाम की एक अंतराष्ट्रीय फैंचाइजी पर आधारित था। यह फ्रैंचाइजी उबरते हुए बिजनेसमैन को एक पैनल के सामने अपने व्यावसायित विचारों को प्रस्तुत करने का मौका देती है। जिसे शार्क्स कहा जाता है। यह शार्क्स तय करते हैं कि इन्हें कंपनी में हिस्सेदारी के लिए पैसे देने हैं या नहीं। भारतीय संंस्करण विशेष रुप में प्रदर्शित अमन गुप्ता(बोट), अशनीर ग्रोवर(भारतपे), विनीता सिंह(चीनी), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), गजल अलघ (ममाअर्थ), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) और नमिता थापर (एमक्योर) निवेशक पैनल में शामिल हैं। पिछले साल के हिट सीजन के बाद अब एकबार फिर से सोनी टीवी शार्क टैंक इंडिया का अलग सीजन लाने के लिए तैयार है। इस सीजन के लिए ऑडिशन भी पहले से ही किए जा रहे हैं। शो इस साल के अंत में किसी भी समय में लॉन्च हो सकता है। 

PunjabKesari

22 वर्षों से चल रहा है केबीसी 

केबीसी इंडियन टेलीविजन पर लगभग 22 सालों से चल रहा है। हालांकि सीजन-3 में बिग बी की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था। जिसके बाद शाहरुख खान से केबीसी होस्ट किया था।  

 PunjabKesari
 

Related News