29 APRMONDAY2024 5:32:47 PM
Nari

ठंड में गर्मा- गर्म चाय के मजा को दोगुना करेंगे बादाम Cookies, बेहद आसान है Recipe

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Feb, 2024 11:54 AM
ठंड में गर्मा- गर्म चाय के मजा को दोगुना करेंगे बादाम Cookies, बेहद आसान है Recipe

बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुकीज बहुत पसंद होती है। शाम को गर्मा- गर्म चाय के साथ कुकीज हो तो मजा दोगुना हो जाता है। इसके लिए लोग पैसे खर्च करते हैं और बाजार से कई तरह की कुकीज खरीदते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं। जी हां, ठंड के मौसम में बादाम कुकीज से बेहतरीन और कुछ भी नहीं है। इसे आप बना कर स्टोर कर सकती हैं और सर्दियों भर इसका मजा ले सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इससे बनाने की आसान विधि... 

PunjabKesari

बादाम कुकीज बनाने की सामग्री

बटर- 100 ग्राम
चीनी का पाउडर- 30 ग्राम
 दूध पाउडर-  40 ग्राम
अंडा-  1 
 नमक- 2 चुटकी
 मैदा- 150 ग्राम
 बादाम का पाउडर- 40 ग्राम 

बादाम कुकीज बनाने की विधि

1. सबसे पहले बदाम को कद्दूकस की मदद से ग्रेट कर लें।
2. उसके बाद 100 ग्राम बटर को एक बाउल में निकाल लेंगे। जब यह हल्का नरम हो जाए तो एक बाउल में चम्मच की मदद से अच्छे से फेंट लें।
3.  जब तक बटर का क्रीमी टेक्सचर ना आ जाए इसे बीट करते हैं। जब फेंटा हुआ बटर थोड़ा सफेद लगने लगे तो इसमें 30 ग्राम चीनी का पाउडर, 40 ग्राम दूध पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
4.  अब एक अंडा लें इसे फोड़कर एक कटोरी में डालें, उसमें 2 चुटकी नमक डालकर फेंट लें।
5. जब सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए 150 ग्राम मैदा और 40 ग्राम बादाम का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
6. मैदे और बादाम पाउडर को छान कर डालें। सब कुछ अच्छे से चलाते हुए पूरी तरह मिक्स कर लें।
7. अब इसमें बारीक ग्रेट किए हुए सारे बादाम डालकर फिर से मिक्स कर दें।
8.  थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम को एक कटोरी में निकालकर रख लें।
9. अब बैटर की गोल-गोल कुकीज बना लें. आप इसमें मनचाहा साइज ले सकते हैं फिर बेकिंग ट्रे को ग्रीस करें।
10. अब इसमें सारी बादाम कुकीज रख दें। ऊपर से निकाले हुए ग्रेटेड बादाम से गार्निश कर दें फिर करीबन 20 मिनट तक ओवन में कुकीज को रखें।
11. माइक्रोवेव का टेंपरेचर 170 से 180 डिग्री के बीच रखें। बेक होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रख लें।

PunjabKesari

Related News