23 APRTUESDAY2024 11:08:11 AM
Nari

हाथरस की बिटिया के लिए आलिया ने मांगा न्याय, बोलीं- जीभ काट दी पर चुप नहीं करा सके

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Oct, 2020 11:14 AM
हाथरस की बिटिया के लिए आलिया ने मांगा न्याय, बोलीं- जीभ काट दी पर चुप नहीं करा सके

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 साल की पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जहां हर एक की आंख नम है वहीं लोग सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। वहीं अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

PunjabKesari

आलिया ने दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता के लिए न्या की मांग की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने शब्दों में अपने गुस्से को जाहिर किया है। आलिया ने पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने उसकी जीभ काट दी लेकिन वे उसे चुप नहीं करा सके। वह अब अरबों लोगों की आवाज़ में बोल रही है। अपनी पोस्ट के साथ आलिया ने #Hathras टैग किया है।' 

PunjabKesari

आलिया से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटना के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर कईं तरह के सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस ने बर्बरता की निंदा करते हुए पूछा कि ऐसी घटना बार-बार क्यों हो रही है। हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं। ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बड़ा कर रहें हैं? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?

PunjabKesari

बता दें कि आलिया और प्रियंका से पहले इस पर अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, जावेद अख्तर, रितेश देशमुख और कईं सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है।

Related News