02 MAYTHURSDAY2024 3:35:53 AM
Nari

ड्रीमी वेडिंग से कम नहीं अली-ऋचा की Documentary RiAliTy, कपल ने दिखाई खास झलक

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Oct, 2023 06:39 PM
ड्रीमी वेडिंग से कम नहीं अली-ऋचा की Documentary RiAliTy, कपल ने दिखाई खास झलक

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में अली फजल और ऋचा चड्ढा का नाम भी आता है। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में ही शादी रचाई थी। हालांकि अब कपल की शादी को एक साल हो गया है ऐसे में दोनों ने फैंस के साथ शादी के एक साल बाद बड़ी गुडन्यूज साझा की है। दोनों जल्द ही अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाले हैं। इसकी एक झलक दोनों ने खुद फैंस को दिखाई है। 

'रिअलीटी' नाम से बनी है दोनों की डॉक्यूमेंट्री 

कपल की शादी की यह डॉक्यूमेंट्री जल्द रिलीज होने वाली है। इसका नाम उन्होंने रिअलीटी रखा है। कपल ने खुद ही इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। आपको बता दें कि दोनों की शादी के फंक्शन दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में हुए थे। इस डॉक्यूमेंट्री को राहुल सिंह दत्ता ने डायरेक्ट किया है। वीडियो में दोनों के कैंडिड मूमेंट्स दिखाए गए हैं। चाहे वो दोनों का एक-दूसरे पर प्यार लुटाना हो या इमोशनल होना हर एक मोमेंट इस डॉक्यूमेंट्री में अलग तरीके से दिखाया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों ने कैसी चुनौतियों का सामना करके अपनी ड्रीमी वेडिंग को पूरा किया। शादी के पहले होने वाला स्ट्रेस, एक्साइटमेंट, फैमिली में चहल-पहल के मोमेंट्स भी दिखाए गए हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

ऋचा हुई इमोशनल 

वीडियो में एक सीक्वेंस के दौरान ऋचा इमोशनल होते हुए भी नजर आ रही हैं। कपल की शादी का हर कैंडिड मूमेंट इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। जल्द ही फैंस को पूरी डॉक्यूमेंट्री दिखने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिआलीटी डॉक्यूमेंट्री इस साल के अंत में या फिर अगले साल रिलीज हो सकती है। फैंस दोनों की पूरी डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। 

PunjabKesari

साल 2020 में की थी दोनों ने शादी 

आपको बता दें कि अली-ऋचा साल 2020 में ही लीगली तौर पर मैरिड थे लेकिन अपनी वेडिंग को और भी लैविश बनाने के लिए कपल ने साल 2022 को लैविश शादी का फंक्शन रखा जिसमें कई सारे बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए थे। दोनों की मुलाकात 2012 में फिल्म फुकरे के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक साथ  रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

PunjabKesari

Related News