12 JANMONDAY2026 10:30:58 PM
Nari

कोरोना पॉजिटिव ऐश्वर्या रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, तस्वीर शेयर कर बताया कैसी है हालत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Feb, 2022 04:03 PM
कोरोना पॉजिटिव ऐश्वर्या रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, तस्वीर शेयर कर बताया कैसी है हालत

फिल्म निर्माता ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पति धनुष से अलग होने के बाद अब वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं। कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद  ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। 

PunjabKesari
सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या (40) ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी और एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उनके हाथ में कैनुला (नसों में दवा पहुंचाने के लिये लगाई गई नलिका) लगा दिख रहा है। 

PunjabKesari
चेन्नई की फिल्म निर्देशक ने लिखा-  ‘‘सभी एहतियात बरतने के बावजूद संक्रमित पायी गयी हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। कृपया मास्क लगाएं, टीके की खुराक लें और सुरक्षित रहें। 2022 में इसे लागू करें। हम देखेंगे कि आपके पास मेरे लिए और क्या है।’’

PunjabKesari
ऐश्वर्या ने पिछले महीने अपने पति एवं अभिनेता धनुष से तलाक लेने की घोषणा की थी। दोनों ने 2004 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। ऐश्वर्या ने तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘‘3’’ और कॉमेडी ‘‘वाई राजा वाई’’ जैसी फिल्मों के निर्देशन से पहचान बनायी है।

Related News