19 SEPTHURSDAY2024 11:45:58 AM
Nari

हिना खान फिर पहुंची अस्पताल , Commitment पूरा करने के लिए बनी थी दुल्हन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Sep, 2024 07:22 PM
हिना खान फिर पहुंची अस्पताल , Commitment पूरा करने के लिए बनी थी दुल्हन

नारी डेस्क: कैंसर सें जंग लड़ रही हिना खान आए दिन मजबूत बनती जा रही है। वह जिस हिम्मत से यह लड़ाई लड़ रही है वह काबीले तारीफ है, तभी तो उन्हें ‘शेरनी’ का टैग दिया गया है। लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार होकर दीवाना बनाने वाली हिना अब वापस अस्पताल लौट गई है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की। 


 भले ही हिना कैंसर का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन वह अपने हौसले को कम नहीं होने दे रही हैं। इस बात की गवाही यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्होंने अपना commitments पूरा किया। अब वह अपना काम पूरा करने के बाद इलाज जारी रखने के लिए अस्पताल वापस आ गईं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

PunjabKesari

ऐसे में लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दो दिन पहले जब दुल्हन बनकर सामने आई तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। हिना ने टाइम्स फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक कर सभी को हैरान कर दिया।

PunjabKesari

ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लग रही थी कि एक टाइम में ताे लोग भूल ही गए कि उन्हें कैंसर है। हिना ने भी अपने चेहरे में मायूसी को कोई जगह नहीं दी। उन्हें देखकर लग रहा था कि वह दुल्हन बनकर बेहद खुश है। अब उन्हें वापस अस्पताल में देख फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

Related News