28 APRSUNDAY2024 12:07:49 PM
Nari

दीवाली के बाद बनाएं इन Places पर घूमने का प्लान, मिलेगा ताजगी का एहसास

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Oct, 2022 01:39 PM
दीवाली के बाद बनाएं इन Places पर घूमने का प्लान, मिलेगा ताजगी का एहसास

पूरे देश में दीवाली के पटाखों का धुंआ इस वक्त फैला हुआ है। पटाखों से निकलने वाले खतरनाक केमिकल्स हवा में मिलकर हवा को दूषित कर देते हैं। जिसके कारण दिवाली के बाद बहुत से शहरों की एयर क्वालिटी भी खराब हो जाती है। जहरीली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए आप हरियाली और वातावरण में कुछ दिन बिता सकते हैं। आप इन 5 जगहों में जाकर फ्रेश हवा और शांति के पल सुकुन से बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

किन्नौर 

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर किन्नौर में आप घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ-साथ शुद्ध हवा भी महसूस होगी। इस जगह पर जाकर आप प्रकृति के पास में रह सकते हैं। पहाड़ों और प्राकृति के शांत नजारे आपको सुकून भरे पल देंगे। 

PunjabKesari

उदयपुर 

आप राजस्थान के उदयपुर की सैर दिवाली के बाद कर सकते हैं। इस शहर की साफ हवा आपको एक अलग ताजगी का एहसास करवाएगी। दीवाली के बाद यहां का मौसम बहुत ही सुहावना और खुशनुमा होता है। इस दौरान यहां की हवा क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है। उदयपुर में जाकर आप काफी शांत महसूस करेंगे। 

PunjabKesari

कौल्ल्म 

केरल के तटीय इलाके की सैर आप दिवाली के बाद कर सकते हैं। यहां पर प्रदूषण भी बहुत ही कम होता है। अगर आपको साउथ इंडियन कल्चर पसंद है तो आप कौल्लम की सैर कर सकते हैं। यहां पर जाकर आपको एक अलग ही शांति मिलेगी और इस दिवाली के बाद उड़ने वाले धूएं से बचने के लिए आप कौल्लम का रुख कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ऋषिकेश 

आप ऋषिकश की सैर कर सकते हैं।  उतराखंड में स्थित यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आना वाला टूरिस्ट स्पॉट है। साफ हवा और हरा भरा वातावरण आपको मैंटली भी स्वस्थ रखेगा। शहर की भागदौड़ और शोर से दूर आप यहां पर सैर करने आ सकते हैं। 

PunjabKesari

मनाली 

धरती की जन्नत मनाली भी आप दिवाली के बाद घूमने जा सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यह जगह आपका दिल मोह लेगी। सर्दियों में आप यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बर्फीली चोटियों से घिरे इस शहर के आप दर्शन कर सकते हैं। 

 


 

Related News