18 DECTHURSDAY2025 10:42:42 AM
Nari

Birthday Special: इन Actresses के साथ आशिकी कर चुके हैं बर्थडे ब्वॉय आदित्य रॉय कपूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Nov, 2022 06:02 PM
Birthday Special: इन Actresses के साथ आशिकी कर चुके हैं बर्थडे ब्वॉय आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड के आशिकी ब्वॉय की अगर बात करें तो सबसे पहला नाम हैंडसम और क्यूट बॉय आदित्य रॉय कपूर का ही आता है। एक्टर ने फिल्म आशिकी 2 के जरिए फैंस के दिलों पर राज किया था। आज एक्टर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उनके कुछ लव अफेयर्स के बारे में बताते हैं। आदित्य रॉय कपूर इन हसीनाओं के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

श्रद्धा कपूर 

'आशिकी 2' हिट होने के बाद श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के इश्क के काफी चर्चे रहे थे। दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को फिल्म में काफी पसंद आई थी। इसके बाद यह खबरें भी आई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने दोनों को 1-2 साल तक डेट भी किया था लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। 

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती 

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ भी आदित्य रॉय कपूर का नाम जोड़ा गया था। दोनों साथ में कई बार स्पॉट भी किए जाते हैं। डिनर डेट पर पैपराजी ने कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया था। लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया। 

अनन्या पांडे 

एक्टर का नाम अनन्या पांडे के साथ भी कई बार जुड़ा था। दोनों कई बार एक साथ पार्टीज में भी देखे जाते थे। यहां तक कि फैंस दोनों की शादी के कयास भी लगाने लगे थे। लेकिन आदित्य ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई  बात नहीं सामने रखी थी। 

PunjabKesari

अहाना देओल 

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी के साथ भी आदित्य रॉय कपूर का नाम कई बार जोड़ा गया। गौरतलब है कि दोनों कॉलेज में साथ ही थे। लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले ही दोनों का प्यार खत्म हो गया था। माना जाता है कि दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरो को डेट किया था। 

कटरीना कैफ 

आदित्य रॉय कपूर का नाम कटरीना कैफ के साथ भी कई बार जोड़ा गया था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'फितूर' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे भी आम होने लगे थे। लेकिन दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते को बात सामने नहीं रखी। 

PunjabKesari

 दीवा धवन 

सूपर मॉडल दीवा धवन को भी आदित्य रॉय कपूर डेट कर चुके हैं। दोनों के रिलेशन की खबर ने भी काफी सूर्खियां हासिल की थी। 2018 में दोनों को एक डिनर डेट पर रेस्तरां से निकलते हुए भी देखा गया था। लेकिन उस समय भी आदित्य ने दीवा के साथ अपना रिलेशन स्वीकार नहीं किया था। एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने बताया था कि वह और दीवा काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं इसके अलावा दोनों में कोई भी रिश्ता नहीं है। 


 

Related News