03 MAYFRIDAY2024 8:46:39 PM
Nari

Pocso Act: 2 साल बाद चाइल्ड एक्ट्रेस को मिला इंसाफ,आरोपी को 3 साल की सजा

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 16 Jan, 2020 12:14 PM
Pocso Act: 2 साल बाद चाइल्ड एक्ट्रेस को मिला इंसाफ,आरोपी को 3 साल की सजा

भारत में न केवल आम महिलाओं को बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी कई बार पब्लिक जगहों पर छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यह मुद्दा सोशल मीडिया की मदद से सामने आ जाते है लेकिन कई बार यह बात दब कर रह जाती है। ऐसा ही एक मुद्दा तकरीबन 2 साल पहले 2017 में सामने आया था जिसमें बॉलीवुड की पूर्व अभिनत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में एक आदमी विकास सचदेवा ने छेडखानी की थी। 

PunjabKesari

अब 2 साल बाद इस एक्ट्रेस को इंसाफ मिल गया है और कोर्ट ने विकास को 3 साल की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं  POCSO एक्ट के सेक्शन 8 और आईपीसी की 354 (छेड़छाड़) के तहत आरोपी को सजा के साथ 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया है। केस के दौरान आरोपी के वकील ने कहा कि विकास के कारण ही उनका घर चलता है तो उन पर इससे पहले कोई क्रिमिनल केस नहीं इसलिए उन्हें कम सजा दी जाए लेकिन कोर्ट ने विकास सचदेवा पर किसी भी तरह की हमदर्दी नहीं दिखाई। 

PunjabKesari

चलिए बताते है क्या है पूरा मामला? 

2017 में जब अभिनेत्री दिल्ली से मुंबई जा रही थी तो विकास ने फ्लाइट के अंदर उनके साथ छेड़खानी की थी जिसके बारे में खुद जायरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि विकास उनके ठीक पीछे बैठा था और उन्हें उनके साथ गलत हरकत की। वहीं फ्लाइट क्रू मेंबर्स को शिकायत करने के बाद भी उन्होंने मदद नहीं की। जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई। इस व्यक्ति पॉक्सो एक्ट के तहत सजा दी गई है क्योंकि घटना के समय अभिनेत्री 17 साल की थी। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News