05 DECFRIDAY2025 2:07:45 PM
Nari

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दोबारा शादी की, व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Jul, 2025 02:41 PM
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दोबारा शादी की, व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

 नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ फिर से शादी की है। इस बार उन्होंने न्यूयॉर्क में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की है। उनकी इस शादी की व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर अपना प्यार जता रहे हैं।

व्हाइट वेडिंग की खास बातें

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुल 6 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आलिया ने सफेद रंग का वेडिंग गाउन पहना है जबकि शेन ब्लैक सूट-बूट में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं और साथ ही अपनी वेडिंग रिंग्स भी दिखा रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “हमने दोबारा शादी कर ली है।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aaliyah (@aaliyahkashyap)

सेलेब्स और फैंस का प्यार

इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स और बॉलीवुड के कई नामी सितारों ने कपल को खूब प्यार दिया है। करीमा बैरी, खुशी कपूर, साक्षी शिवदासानी जैसे कई दोस्त और इंडस्ट्री के लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट करके शादी की बधाई दे रहे हैं। एक्टर निखिल द्विवेदी ने भी मजेदार कमेंट के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा का तोहफा – जानिए 'सहेली स्मार्ट कार्ड' योजना की पूरी जानकारी

पहली शादी हुई थी 7 महीने पहले

दरअसल, आलिया और शेन ने 11 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उस दौरान आलिया ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना था और शेन ने क्रीम रंग की शेरवानी। उस शादी के दौरान अनुराग कश्यप भी काफी भावुक और खुश नजर आए थे। उनकी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिनमें वे अपनी बेटी की शादी की खुशी जाहिर करते दिखे थे।

  

Related News