05 FEBTHURSDAY2026 2:45:45 PM
Nari

महंगे सीरम छोड़िए, 50 में भी टाइट स्किन के लिए पिएं ये 6 ड्रिंक्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Feb, 2026 12:52 PM
महंगे सीरम छोड़िए, 50 में भी टाइट स्किन के लिए पिएं ये 6 ड्रिंक्स

नारी डेस्क : क्या आप भी आईने में अपनी ढीली पड़ती त्वचा, फाइन लाइन्स और झुर्रियां देखकर परेशान हो जाती हैं? अक्सर हम इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महंगे क्रीम, सीरम और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यंग और टाइट स्किन का असली राज आपकी रसोई में ही छिपा है? उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, क्योंकि इस दौरान शरीर में कोलेजन का निर्माण धीरे-धीरे कम होने लगता है। कोलेजन ही वह प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट, स्मूद और यंग बनाए रखता है। अगर इसकी कमी को समय रहते पूरा कर लिया जाए, तो फाइन लाइन्स और एजिंग के असर को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं। आप अपनी डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स शामिल करके शरीर में कोलेजन को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकती हैं।

क्यों जरूरी है कोलेजन?

कोलेजन त्वचा की मजबूती, लचीलापन और नमी बनाए रखने में मदद करता है।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इसका स्तर कम होता जाता है।
जिससे त्वचा ढीली पड़ने लगती है
फाइन लाइन्स और झुर्रियां दिखने लगती हैं
स्किन ड्राई और बेजान नजर आती है
इसलिए कोलेजन-बूस्टिंग फूड्स और ड्रिंक्स को डेली रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है।

PunjabKesari

नेचुरल कोलेजन बूस्ट करने वाले 6 बेस्ट ड्रिंक्स

बोन ब्रोथ (Bone Broth) (कोलेजन का असली खजाना)

बोन ब्रोथ को कोलेजन का सबसे शुद्ध और ताकतवर स्रोत माना जाता है। हड्डियों को धीमी आंच पर लंबे समय तक उबालकर तैयार किया गया यह सूप एमिनो एसिड और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह त्वचा की गहराई में जाकर उसे टाइट बनाता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

सिट्रस-इन्फ्यूज्ड (वॉटर विटामिन C की ताकत)

क्या आप जानती हैं कि विटामिन C के बिना शरीर कोलेजन बना ही नहीं सकता? नींबू, संतरा या मौसमी को पानी में डालकर पीने से कोलेजन प्रोडक्शन तेज होता है। यह ड्रिंक न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखती है, बल्कि त्वचा को चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त बनाती है।

PunjabKesari

ग्रीन स्मूदी (त्वचा के लिए सुपरफूड)

पालक, केल और अन्य हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इन्हें केला या एवोकाडो के साथ ब्लेंड कर बनाई गई ग्रीन स्मूदी स्किन सेल्स को रिपेयर करती है और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाती है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

बेरी स्मूदी (चमकदार त्वचा का राज)

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोलेजन को टूटने से बचाती हैं। इन्हें दही या नारियल पानी के साथ लें और इसमें थोड़े चिया सीड्स जरूर मिलाएं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखता है।

हल्दी वाला दूध (स्किन के लिए गोल्डन ड्रिंक)

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी और थोड़ी काली मिर्च मिलाकर पीने से त्वचा की हीलिंग तेज होती है और रंगत में निखार आता है।

PunjabKesari

एलोवेरा और आंवला शॉट (नेचुरल ब्यूटी डिटॉक्स)

एलोवेरा और आंवला दोनों ही स्किन के लिए वरदान माने जाते हैं। आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जबकि एलोवेरा स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है।

उम्र बढ़ना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन उम्र के असर को धीमा करना जरूर हमारे कंट्रोल में है। ये 6 नेचुरल ड्रिंक्स कोलेजन बढ़ाने का एक आसान, सस्ता और सुरक्षित तरीका हैं। अगर आप इन्हें रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करती हैं, तो न सिर्फ आपकी त्वचा टाइट और ग्लोइंग बनेगी, बल्कि आपकी ओवरऑल सेहत में भी सुधार होगा।
 

Related News