01 APRTUESDAY2025 12:31:17 AM
Nari

5 एेसे द्वीप जहा नहीं लगता कोई वीजा - बिना फीस दिए मिल जाती है एंट्री

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 Jun, 2022 06:33 PM
5 एेसे द्वीप जहा नहीं लगता कोई वीजा - बिना फीस दिए मिल जाती है एंट्री

विदेश में घूमने के लिए सबसे जरूरी पासपोर्ट और फिर वीजा होता है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध होती हैं, तो कहीं वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे ही, दुनिया में कई आइलैंड हैं, जहां वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती। 

आपको बताते हैं 5 एेसे द्वीपों के बारे में जहां ऑन अराइवल पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari

फिजी -

इस द्वीप राष्ट्र ने अपनी आकर्षक सुंदरता की वजह से लोगों के बीच काफी प्रसिद्धि हासिल की है। यहां भारतीयों को चार महीने तक रहने के लिए किसी भी तरह के वीजा को बनवाने की जरूरत नहीं है। बस आपको टिकट दिखाना होगा, बैंक की डिटेल्स देनी होगी, कहां रह रहे हैं उसका प्रूफ देना होगा और एक पासपोर्ट कॉपी देनी होगी, जो यहां आने की तारीख के बाद छह महीने वैध तक है। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है।

 

PunjabKesari

तुवालू -

तुवालू की राजधानी बैआकू है, इसके निकटवर्ती देश किरिबाती, समोआ और फिजी हैं।तुवालू जाने से आप वीजा संबंधी परेशानियों से भी बच सकते हैं। यहां आपको केवल  ठहरने का प्रूफ, और एक पासपोर्ट दिखाना होगा, जो प्रवेश की तारीख से कम से कम छह महीने के लिए वैलिड होगा। 

 

PunjabKesari

मालदीव - 

मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। यहां भारतीय बिना वीजा के भी घूमने के लिए जा सकते हैं। बस आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, साथ ही बैंक खाते की स्टेटमेंट होनी चाहिए। इसके अलावा कहां ठहर रहे हैं, जैसा प्रूफ भी आपके पास होना चाहिए।

 

PunjabKesari

मॉरीशस -

मॉरीशस को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। सफेद रेत के समुद्र तटों, रोमांचकारी लंबी पैदल यात्रा, प्राचीन समुद्र तटों और वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत श्रृंखला इस जगह को बेहद शानदार बनाते हैं। ये जगह रहने के लिहाज से भी बेस्ट है। आप बिना वीजा यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। वैध वीजा के साथ, आप वहां 90 दिनों तक भी रह सकते हैं।

 

PunjabKesari

त्रिनिदाद और टोबैगो -

ये द्वीप देश ट्विन्स आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए जाना जाता है। ये द्वीप ग्रेनाडा के दक्षिण की ओर स्थित है। यहां आने के लिए आपको बस अराइवल की तारिख से जाने तक 6 महीना का वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, साथ ही पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा, वैलिड ट्रिप की टिकट होना चाहिए।

Related News