23 APRTUESDAY2024 8:47:21 PM
Nari

घर पर बनाए स्वादिष्ट और हेल्दी 'दही-बैंगन'

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Apr, 2020 09:01 AM
घर पर बनाए स्वादिष्ट और हेल्दी 'दही-बैंगन'

गर्मी में लोग बैंगन खाना काफी पसंद करते हैं। इस मौसम में दही खाने से पेट व बॉडी को ठंडक मिलती है। ऐसे में आप 'दही बैंगन' को एक साथ बनाकर खा सकते हैं। इससे आपका स्वाद भी बरकरार रहेगा और आपकी सेहत भी। चलिए आपको बताते हैं स्वादिष्ट 'दही बैंगन' बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्रीः

दही - 1 कप
बैंगन - 4
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन पेस्ट - 1/2 चम्मच
अदरक - 1/2 चम्मच
बेसन - 2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेज पत्ता - 3
धनिया पत्ता - 2 चम्मच

Dahi Baingan (Fried Eggplant in Yoghurt) | Indian Ambrosia

विधिः

1. सबसे पहले बैंगन को धोकर बीच में से आधा काट लें।
2. कढ़ाही में तेल गर्म करके बैंगन को भूनें और साइड पर रख लें।
3. उसी गर्म तेल में जीरा, तेजपत्ता, हींग, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
4. इसमें दही, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला व नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं
5. अब इसमें हल्का-सा पानी व बैंगन डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें।
6. जब बैंगन बन जाए तो इसमें हरा धनिया डाल लें।
7. लीजिए आपकी टेस्टी व गर्मा-गर्म दही बैंगन तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Dahi Baigan (Oriya Style) - Indrani's Kitchen Flavours

Related News