29 APRMONDAY2024 1:05:32 PM
Nari

घर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जरुर रखें ये 5 Idols

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Nov, 2023 03:43 PM
घर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जरुर रखें ये 5 Idols

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में दिशाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हुई चीजों को सही दिशा में रखने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। घर की सजावट के लिए लोग कई तरह की मूर्तियां रखते हैं। ऐसे में यदि आप इन मूर्तियों को वास्तु शास्त्र के अनुसार, रखते हैं तो आपको धन लाभ हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि मूर्तियां घर की किस दिशा में रखनी चाहिए। आइए जानते हैं...

हंस का जोड़ा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप ड्राइंग रुम में हंस को जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। 

PunjabKesari

कछुआ

सनातन धर्म में कछुआ बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए को घर के पूरब या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा ड्राइंग रुम में धातु से बना कछुआ रखने से धन में बढ़ोतरी हो सकती है। 

कामधेनु गाय

गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना जाता है। ऐसे में घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखनी शुभ मानी जाती है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी की मूर्ति 

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति रखते हैं तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा यहां पर मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन से आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं। 

घोड़ा 

इस मूर्ति को शोहरत, तेज, सफलता और आजादी का प्रतीक माना जाता है। इस घर की दक्षिण-उत्तर दिशा में रखने शुभ माना जाता है। यहां पर इसे रखने से व्यक्ति को करियर में तरक्की मिलती है। 

PunjabKesari

Related News