19 APRFRIDAY2024 6:07:51 AM
Nari

पेट में रहता है दर्द तो भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jun, 2018 06:40 PM
पेट में रहता है दर्द तो भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें

पेट में दर्द (Stomach Pain): आजकल 5 में से 3 लोग पेट में दर्द होने की समस्या से परेशान है। गलत खान-पान , घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना, पेट में कीड़े होने पर दर्द होने लगता है। पेट में दर्द होने और गैस्टिक कई कारणों से बन सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे अनहेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे है, जोकि पेट में दर्द का कारण बनते हैं। पेट में दर्द होने पर इन चीजों का सेवन आपके पेट दर्द को बढ़ा सकता है इसलिए सावधान रहें।

पेट में दर्द की समस्या 

दूध और दूध से बनी चीजें

जिन लोगों के पेट में दर्द होने की समस्या रहती है। उनको दूध या दूध से बनी चीजों का  सेवन नहीं करना चाहिए। दूध से बनी चीजों को पचाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों अपच की समस्या रहती है उनको दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

ज्‍यादा सॉस न खाएं

खाने के साथ सॉस और शरबत का अधिक सेवन करने से फ्रक्‍टोज कॉन सिरप की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि पेट की समस्‍याओं का कारण बनती है।

चाय या कॉफी न पिएं

कॉफी और चाय का सेवन करने से पेट में दर्द या एसिडिटी बनी रहती है। खाने के तुंरत बाद चाय बिल्कुल ना पिएं एेसा करने से पेट में गैस बनने लगती है। 

फास्टफूड्स

आजकल लोगों फास्टफूड्स के दीवाने बन गए है। मगर तला-भूना खाना खाने के बाद पेट में गैस और दर्द की समस्या होने लगते है। कई बार पेट दर्द होने पर फास्टफूड्स खा लेने से पेचिश और उल्टी की समस्या भी शुरू हो जाती है।

शराब

शराब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। एल्कोहल पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही पेट में सूजन आ सकती है और आंतों से जुड़ी बीमारी की शुरुआत हो सकती है।

तरबूज

गर्मियों में ठंडक के लिए हर कोई बहुत अधिक मात्रा में तरबूज खाना पसंद करता है लेकिन इसमें मौजूद फ्रक्टॉज पेट में गैस के साथ सूजन की समस्या भी बढ़ा देता है। इसलिए तरबूज का सेवन कम से कम मात्रा में कम करें।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News