27 APRSATURDAY2024 5:39:39 PM
Nari

दीपिका की ये 5 ड्रेसेज नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, हर साड़ी के साथ यूनिक ब्लाउज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Oct, 2023 01:11 PM
दीपिका की ये 5 ड्रेसेज नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, हर साड़ी के साथ यूनिक ब्लाउज

दीपिका पादुकोण के फैशन की मुरीद, सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बी-टाउन की दीवाज भी है। आलिया भट्ट को तो यूजर्स कई बार इस बात के लिए भी ट्रोल कर चुके हैं कि वह अपने हब्बी की एक्स-गर्लफ्रेंड को पूरा कॉपी कर लेती हैं। खैर दीपिका के फैशन की बात ही कुछ ऐसी है। दीपिका साड़ी में क्लासी लगती है और पेंट सूट में बॉस लेडी। वैसे साड़ी में दीपिका को काफी पसंद किया जाता है। दीपिका ने ब्लाउज भी एक से बढ़कर एक कैरी किए होते है।  ट्रेडिशनल कपड़ों में तो दीपिका वैसे ही सबका दिल जीत लेती हैं तो चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जो फेस्टिव फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

1. दीपिका का टू-शेड सलवार सूट

अंबानीज गणपति उत्सव पर दीपिका पादुकोण ने सलवार सूट ट्राई किया था। सलवार के साथ उन्होंने लूज और शॉर्ट लैंथ शर्ट पहनी थीं। वहीं साथ में उन्होंने आरेंज कलर की हैवी इम्ब्रायडरी दुपट्टा कैरी किया था। टाइट-बन के साथ उन्होंने राउंड शेप ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

2. दीपिका की रफ्फल साड़ी

मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में पति रणवीर सिंह का रैंपवॉक देखने पहुंची दीपिका ने अपनी लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। रणवीर के साथ रैंपवॉक आलिया कर रही थी लेकिन लोगों का ध्यान तो दीपिका खींच ले गई थी। दीपिका ने व्हाइट रफ्फल साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने सीक्वेंस हाल्टर नेक ब्लाउज पहना था। दीपिका का ब्लाउज बेकलेस था इसके साथ भी दीपिका ने हेयरबन बनाया था और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी थीं।

PunjabKesari

3. दीपिका की ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी

जवान की सक्सेस प्रैस मीट पर दीपिका ने एक सिंपल पर क्लासी व्हाइट साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर पर ब्लैक पट्टी थी। इसके साथ दीपिका ने हाल्टर ब्लाउज पहना था जो बेकलेस नोटेड स्टाइल में था। इसके साथ दीपिका ने ग्रीन कलर की हल्के ईयररिंग्स और बोल्ड आई मेकअप किया था।

PunjabKesari

4. दीपिका की ब्लैक शिमरी साड़ी

वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल इवेंट में दीपिका ब्लैक कलर की शिमरी-शीर साड़ी में दिखी थी। ब्लाउज भी मैचिंग था लेकिन फुल स्लीव। मैसी बन और डेंगल ईयररिंग से दीपिका ने अपनी लुक को कंप्लीट किया था।

PunjabKesari

5. दीपिका की पर्ल लुक साड़ी

कांस में दीपिका की लुक का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने व्हाइट क्रीम रफ्फल साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल नेक भी पहना था जो उनके ब्लाउज के साथ ही अटैच लग रहा था इसके साथ उन्होंने राउंड शेप स्टड ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

तो ये थी दीपिका की सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटौरने वाली लेटेस्ट लुक्स। दीपिका ने कभी साड़ी तो कभी सूट में सबको खूब इंप्रेस किया 
 

Related News