02 FEBMONDAY2026 4:17:05 PM
Nari

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपियों की पहचान, CCTV में पुरा मामला कैद

  • Edited By Monika,
  • Updated: 02 Feb, 2026 02:29 PM
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपियों की पहचान, CCTV में पुरा मामला कैद

नारी डेस्क : बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

PunjabKesari

गिरफ्तारी और आरोपियों की जानकारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं। आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी 19 साल, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे 20 साल, समर्थ शिवशरण पोमाजी 18 साल और स्वप्निल बंडू सकट, 23 साल। इन सभी आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में आरोपी शुभम लोनकर से जुड़ाव होने के संकेत मिले हैं।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले। इसमें आरोपी को बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते और कम से कम 5 राउंड गोलियां चलाते हुए देखा गया। घटना के समय किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस पूछताछ और पांचवां संदिग्ध

जांच में पुणे से पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए थे, जिनमें से चार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। पांचवें संदिग्ध से अभी भी गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि वह घटना का मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है।

PunjabKesari

घटना से पहले की रेकी

क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच में पाया कि फायरिंग से पहले कुछ आरोपियों ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास रेकी की थी। इसके अलावा, पुलिस द्वारा छापेमारी कर हथियारों की तलाश भी की जा रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कनेक्शन

सोशल मीडिया पर घटना के कुछ घंटे बाद धमकी भरा पोस्ट सामने आया। इसमें दावा किया गया कि वारदात के पीछे शुभम लोनकर और बिश्नोई गिरोह का हाथ है। पोस्ट में चेतावनी दी गई थी कि यदि शेट्टी ने उनके निर्देश नहीं माने, तो अगली बार गोली उनके बेडरूम के अंदर चल सकती है।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

रोहित शेट्टी का बयान

घटना के बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि वह सुरक्षित हैं और पुलिस पर पूरा भरोसा रखते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी की रात जूहू स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर करीब 12:45 बजे 5 गोलियां चलाई गईं। एक गोली जिम के शीशे में जा लगी। घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related News