16 APRTUESDAY2024 10:48:13 PM
Nari

इंसानियत शर्मसार: 8 महीने तक 15 साल की नाबालिग से रेप करते रहे 33 दरिंदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2021 06:07 PM
इंसानियत शर्मसार: 8 महीने तक 15 साल की नाबालिग से रेप करते रहे 33 दरिंदे

भले ही जमाना बदल रहा हो लेकिन भारत की बेटियां आज भी सुरक्षित नहीं है। देश के कोने-कोने से आने वाली रेप केस की घटनाएं दिल को झंझोरकर रख देती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल में सामने आया है महाराष्ट्र से जहां, 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। यही नहीं, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही था। उसने पहले खुद पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद करीब 8 महीने तक 33 दरिंदे मासूम की असमत को तार-तार करते रहे।

15 साल की लड़की के साथ 33 लोगों ने किया गैंगरेप

दरअसल, महाराष्ट्र, ठाणे जिले के डोंबिवली में 15 साल की मासूम के गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 33 लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए 24 युवकों और 2 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

PunjabKesari

पुलिस ने 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, खुद पीड़िता ने पुलिस को इस पूरे की मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में केस फाइल किया गया। आरोपियों पर 376 (रेप), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) और 4.6 व 10 यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पर अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत केस दर्द हुआ है।

दोस्त ने ही वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि जनवरी-2021 से लेकर सितंबर-2021 तक करीब 33 लोगों ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसमें सबसे पहले उसके दोस्त ने रेप कर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अन्य आरोपियों ने भी गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अलग-अलग जगह ले जाकर कई बार बलात्कार करते थे।

PunjabKesari

राजनीतिक दलों के भी आरोपी

बीते 8 महीनों से पीड़िता आरोपियों का शिकार हो रही थी। ठाणे के एडिशनल पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय कराले ने बताया कि  रेप करने वाले उसके पहचान के ही थे , जिसमें दो नाबालिग लड़के भी हैं। वहीं, पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत करने वाली कई आरोपी राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं। अब एक खास महिला ऑफिसर टीम का नेतृत्व किया गया है, जो इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

PunjabKesari

Related News