27 APRSATURDAY2024 10:03:37 PM
Nari

एक नहीं तीन अलग-अलग तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट इमली की चटनी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Apr, 2022 05:40 PM
एक नहीं तीन अलग-अलग तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट इमली की चटनी

ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण भूख भी कम लगती है। ऐसे में सभी चटनी के सा थ ही खाना खा लेते हैं। चटनी की बात करें और इमली की बात न करें। ऐसा हो नहीं सकता। इसका नाम सुनते ही हरेक के मुंह में पानी आना शुरु हो जाता है। गर्मी के मौसम में सभी चटनी बनाकर खाते हैं तो चलिए आज आपको बताते हैं इमली की चटनी बनाने के 3 अलग-अलग तरीके

गुड़ से बनाएं इमली की चटनी 

सामग्री 

गुड़ - 50 ग्राम
पानी - 2 कप 
नमक - स्वादअनुसार  
तेल -  4चम्मच
इमली - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले कुछ देर के लिए इमली को पानी में भिगोकर रख दें। 
2. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें नमक और गुड़ डाल दें। 
3. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें और इसमें इमली का पानी मिलाएं। 
4. 15-20 मिनट के लिए पकने  दें और फिर गैस बंद कर दें। 
5. आपकी गुड़ और इमली की चटनी बनकर तैयार है। 

PunjabKesari

सूखी लाल मिर्च और इमली की चटनी 

सामग्री 

लाल मिर्च - 1/2 चम्मच 
इमली - 1/2 कप 
पानी -  1 कप 
गुड़ - 1/2 कप 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
सौंठ पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार 
तेल -  3 चम्मच

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले किसी बर्तन में सूखी लाल मिर्च को उबाल लें। 
2. फिर मिर्च को मिक्सी में पीस लें। 
3. इमली को साफ पानी से धो लें और एक बाउल में गर्म पानी करके इमली को 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 
4. इसके बाद इमली को अच्छे से मैश करें। ताकि इमली के बीज अलग हो जाएं और सारा रस पानी में निकल जाए। 
5. किसी बर्तन में इमली के रस को छान लें । 
6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें गुड़, नमक, इमली का पानी और सूखी लाल मिर्च के पेस्ट को डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। 
7. फिर गाढ़े होने तक इमली की चटनी को धीमी-धीमी आंच पर पकाएं। 
8. आपकी सूखी लाल मिर्च और इमली की चटनी तैयार है। 

PunjabKesari
खट्टी - मिट्ठी खजूर और इमली की चटनी 

सामग्री

खजूर - 1/2 कप 
इमली - 1/2 कप 
पानी - 2 कप 
गुड़ - 2 चम्मच
सौंफ पाउडर - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
जीरा पाउडर - 1 चम्मच 
सौंठ पाउडर - 1/2 चम्मच 
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढा़ई में गुड़, इमली और खजूर बराबर मात्रा में डालें । 
2. इसके बाद उसमें 2 कप पानी डालें । 
3. सारे मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए उबलने दें 
4. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सौंंफ पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। 
5. इमली और खजूर को कद्दूकस से मैश कर लें। 
6. फिर से 2 मिनट के लिए मिश्रण को उबालें। 
7. ब्लैंडर में इमली और खजूर डालकर पेस्ट तैयार कर लें। 
8. एक बर्तन में छलनी की मदद से इमली और खजूर की प्यूरी  को छान लें। 
9. आपकी स्वादिष्ट खट्टे- मीठे खजूर की चटनी तैयार है। 

PunjabKesari

Related News