27 APRSATURDAY2024 9:44:08 PM
Nari

सेना में दिखेगी नारी शक्ति! पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी 147 महिला अफ़सर

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 15 Jul, 2021 03:31 PM
सेना में दिखेगी नारी शक्ति! पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी 147 महिला अफ़सर

सेना में एक बार फिर से नारी शक्ति की झलक देखने को मिलेगी। 147 महिला अफ़सर अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। दरअसल, भारतीय सेना ने 147 महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल फ़ैसला सुनाते हुए केन्द्र सरकार को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि महिला SSC अफ़सरों को सेना में स्थायी कमीशन मिले।

PunjabKesari

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिला 147 महिलाओं को स्थायी कमीशन 
सुप्रीम कोर्ट ने बीते 25 मार्च को कहा था कि भारतीय सेना की महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया ग़लत है और ये पूरी प्रक्रिया महिलाओं के साथ भेदभाव जैसा है, सभी योग्य महिला अफ़सरों को स्थायी कमीशन नहीं दिया गया था और SC ने सेना को कुछ महिला अफ़सरों के मामले पर दोबारा विचार करने को कहा। 

स्थायी कमीशन पाने वाली महिलाओं की संख्या अब कुल 424 हुई
वहीं इसके बाद सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि SC के आदेश को मानते हुए 147 अतिरिक्त महिला अफ़सरों को स्थायी कमीशन दिया गया है और इनको मिलाकर स्थायी कमीशन पाने वाली महिलाओं की संख्या 424 हो गई है।

PunjabKesari

सेना में महिला अफ़सरों को भी ऊंची पोस्टिंग मिलनी चाहिए
सेना की स्पेशल नंबर 5 सेलेक्शन बोर्ड ने स्थायी कमीशन के लिए महिला अफ़सरों की स्क्रीनिंग की। फरवरी 2020 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद इस बोर्ड का गठन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से कहा था कि सेना में महिला अफ़सरों को ऊंची पोस्टिंग मिलनी चाहिए और महिलाओं के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए।

PunjabKesari

महिला अफ़सरों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग, दिए जाएंगे चैलेंजिंग मिलिट्री असाइनमेंट
वहीं, एक न्यूज चैनल से बातचीत में रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि स्थायी कमीशन पाने वाली महिला अफ़सरों की स्पेशल ट्रेनिंग होगी और उन्हें चैलेंजिंग मिलिट्री असाइनमेंट दिए जाएंगे। 


 

Related News