
शादी से पहले हर लड़की को अपनी सास की सबसे ज्यादा टेंशन होती है। उन्हें बस इसी बात का डर होता है कि सास से उनका तालमेल सही बैठेगा या नहीं। प्यार और खट्टी मीठी तकरार से भरे इस रिश्ते में तालमेल बिठाना काफी मुश्किल भी होता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों की सास-बहू के बारे में बताएंगे, जिनमें मां-बेटी जैसा प्यार होता है।
मेष - सिंह
मेष और सिंह राशि की महिलाएं एक जैसी सोच रखती है। साथ ही इन दोनों राशि की महिलाएं काफी समझदार होती हैं, जिसके कारण इनकी ट्यूनिंग भी अच्छी हो जाती है।

कर्क - मीन
कर्क व मीन राशि वाली महिलाएं बहुत ही खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। यह अपने हर रिश्ते को सहनशीलता और प्यार से निभाती है और यही कारण है कि इस राशि की सास-बहू में बेहद प्यार नजर आता है।
सिंह - तुला
इन राशियों की महिलाओं को जितना गुस्सा आता है उतना ही प्यार भी आता है। इसके अलावा इन राशि की महिलाओं की आदतें भी एक जैसी होती है, जिसके कारण इस राशि की सास-बहू में ज्यादा झगड़ा नहीं होता।

मीन - कन्या
घर और परिवार को अहमियत देने वाली इन राशियों की सास और बहू के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग होती है। इन राशियों की सास-बहू परिवार को संभालने के लिए ही सही लेकिन मिलजुकर रहती हैं।
कन्या - मकर
कन्या और मकर राशि की सास-बहू अपने रिश्ते के साथ घर-परिवार में भी संतुलन और तालमेल बनाए रखती हैं। खुशियों के साथ-साथ यह अपने दुखों को भी एक-दूसरे से शेयर करती हैं, जोकि इनके खुशनुमा रिश्ते का आधार बनता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP