30 APRTUESDAY2024 10:36:22 AM
Vastu Tips

थाली में क्यों नहीं परोसते 3 रोटियां, जानते ही आप भी नहीं करेंगे ऐसा काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Nov, 2022 04:29 PM
थाली में क्यों नहीं परोसते 3 रोटियां, जानते ही आप भी नहीं करेंगे ऐसा काम

3 चीजें कभी भी एक साथ नहीं परोसी जाती या फिर कोई भी तीन काम एकसाथ नहीं किए जाते। घर के बड़े-बुजुर्ग कई बार ऐसी बातें बोलते हैं कि कभी भी तीन काम साथ नहीं करने चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों बोला जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी कई चीजें है जिन्हें प्राचीन समय से ही बहुत मान्यता दी जाती है। आज भी ऐसी मान्तयाओं का बहुत ही महत्व दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है...

 नहीं परोसते 3 रोटियां 

ऐसा माना जाता है कि थाली में 3 रोटियां साथ में कभी भी नहीं देनी चाहिए। 3 रोटी का अर्थ होता है मृतक का भोज लगाना। आपने कई बार यह चीज देखी होगी कि जब तेरहवीं संस्कार में मृतक के लिए भोग में भी एक या फिर तीन ही रोटियां निकाली जाती है। इसलिए जीवित व्यक्ति को 3 रोटियां परोसना अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

क्या होते हैं तीन रोटियां परोसने के नुकसान 

माना जाता है कि जो व्यक्ति थाली में तीन रोटियां खाता है उससे उसके मन में दूसरे व्यक्ति के लिए शत्रुता खा भाव पैदा होता है। सिर्फ 3 रोटियां ही नहीं बल्कि तीन फल भी एक प्लेट में कभी भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे भी व्यक्ति की उम्र कम होती है। 

3 अंक होता है अशुभ 

इसके अलावा पूजा पाठ के समय में भी 3 अंक को अशुभ ही माना जाता है। पूजा, प्रसाद या फिर किसी भी चीज में 3 सामग्री की संख्या नहीं चढ़ाई जाती। क्योंकि अंक 3 से चीजें चढ़ाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

साइंस के अनुसार यह है मान्यता 

साइंस के अनुसार, ऐसी कोई  गिनती नहीं होती है परंतु एक सामान्य इंसान के लिए 1 कटोरी दाल, चावल और सब्जी के साथ 2 रोटी खाना काफी होता है। उससे ऐसा जरुर है कि सामान्य इंसान को एक कटोरी दाल, चावल और सब्जी के साथ दो रोटी खाना पर्याप्त होता है। ऐसे में 3 रोटी खाने से मोटापा बढ़ता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती हैं। 

PunjabKesari
 

Related News