19 APRFRIDAY2024 10:10:42 PM
Nari

जीरो फिगर चाहिए तो डाइट में शामिल करें Zero Calorie Food, जानिए पूरी लिस्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jun, 2021 01:11 PM
जीरो फिगर चाहिए तो डाइट में शामिल करें Zero Calorie Food, जानिए पूरी लिस्ट

लॉकडाउन में घर पर कैद होने से लोगों की डेली रूटीन व डाइट में भी कई बदलाव आए है। वहीं इस दौरान लोगों ने घर पर अलग-अलग पकवान बना कर खाएं। इसके कारण बहुत से लोग मोटापे से शिकार हो गए है। मगर वजन बढ़ना बीमारियों को न्योता देने के बराबर माना जाता है। ऐसे में समय रहते इस पर कंट्रोल करने में ही भलाई है। इसके लिए आपको डेली रूटीन में एक्सरसाइज करने के लिए डाइट में भी जीरो कैलोरी वाली चीजें शामिल करने की जरूरत है। चलिए आज हम आपको कुछ जीरो कैलोरी वाली चीजें बताते हैं, जिसके सेवन से आप स्वाद-स्वाद में ही आसानी से अपना वजन कम कर सकती है। 

केल 

केल पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन के सबसे अधिक व कम कैलोरी होती है। एक कप (67 ग्राम) केल में विटामिन के सात गुना अधिक पाया जाता है, जिसकी एक औसत व्यक्ति को एक दिन में जरूरत होती है। इसके अलावा कैलोरी 34 मात्रा होती है। आप इसे अपनी डेली डाइट में सलाद, जूस, स्मूद, सब्जी आदि के तौर पर शामिल कर सकती है। ऐसे में आप स्वाद-स्वाद में ही अपना वजन कम कर सकती है।

PunjabKesari

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व अन्य खनिजों से भरपूर होती है। इसे सबसे अधिक हैल्दी फूड माना जाता है। इसके अलावा कैलोरी की मात्रा शून्य पाई जाती है। इसके साथ ही एक कप ब्रोकली में संतरे के बराबर विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहने के साथ लंबे समय तक भूख शांत रहती है। ऐसे में आप आसानी से अपना वजन कंट्रोल कर सकती है। आप ब्रोकली को सूप, सलाद, सब्जी आदि की तरह अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है। 

PunjabKesari

तरबूज 

तरबूज गर्मियों में खासतौर पर खाया जाना वाला फल है। इसमें पानी की अधिक मात्रा होने से डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। इसके साथ जीरो कैलोरी वाला यह फल वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद हैसिटूलाइन (एक एमिनो एसिड) जिसे शरीर आर्जिनिन में बदल देता है वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे लंबे समय तक शरीर हाइड्रेड व तरोताजा रहता है। आप इसका फ्रूट सैलेड, जूस आदि की तरह सेवन कर सकती है। 

मशरूम 

मशरूम पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह औषधीय भोजन के तौर पर जानी जाती है। साथ ही इसे सब्जी, बर्गर, पास्ता, सैंडविच आदि चीजों में मिलाकर खाया जाता है। यह खाने में स्वाद होने के साथ वजन घटाने में भी कारगर मानी जाती है। इसमें जीरो कैलोरी होने से वजन कम होने के साथ पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मशरुम फायदेमंद मानी जाती है। 

PunjabKesari

चुकंदर


चुकंदर भी जीरो कैलोरी वाले फूड में शामिल है। ऐसे में आप डेली डाइट में इसे शामिल करके अपने वजन को घटा सकती है। पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण खून साफ करने व चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। ऐसे इसके सेवन करने से वजन कम होने के साथ स्किन व सेहत संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आप इसे जूस, सलाद के तौर पर डेली डाइट में शामिल कर सकती है। इसके अलावा आप पारंपारिक आलू चिप्स की जगह चुंकदर से तैयार चिप्स का सेवन कर सकती है।

Related News