19 APRFRIDAY2024 6:15:23 AM
Nari

अक्षरा ने पहना 2.35 लाख का लंहगा, शो के मेकर्स ने Abhira की शादी के लिए खर्चे करोड़ों रुपये

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 May, 2022 05:29 PM
अक्षरा ने पहना 2.35 लाख का लंहगा, शो के मेकर्स ने Abhira की शादी के लिए खर्चे करोड़ों रुपये

दर्शकों का मनपंसदीदा धारावाहिक 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' आज भी लोगों के दिल में अपनी जगह बनाए हुए है। हर हफ्ते सीरियल स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा को भी टक्कर देता है। फैंस को इन दिनों शो काफी पसंद आ रहा है। शो की जोड़ी अक्षरा और अभिमन्यु को फैंस का भी बहुत ही प्यार मिल रहा है। हाल ही में शो की पॉपुलर जोड़ी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हुई है। शादी को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह सिर्फ शूटिंग है। मेकर्स ने शो के लीड कपल्स की शादी के लिए पैसे भी खुले दिल से खर्च किए हैं। शादी की शूटिंग जयपुर के आलीशान रिजॉर्ट में हुई थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि मेकर्स ने शादी के लिए कितने पैसे खर्च किए हैं...

PunjabKesari

अक्षरा ने पहना 2 लाख 35 हजार का लंहगा 

शो में अक्षरा की भूमिका में इन दिनों प्रणाली राठौड़ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और अभिमन्यु की किरदार में हर्षद चौपड़ा नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने शादी में जो लहंगा पहना था उसकी कीमत 2 लाख 35 हजार थी। लहंगे में अमेरिकी डायमंड जड़े हुए थे। शो की बाकी टीम ने भी राजस्थानी पोषाक पहनी थी। अक्षरा के लहंगे में अमेरिकी डायमंड्स के साथ कई खास चीजों से कारीगरी की गई थी। 

PunjabKesari

1.5 करोड़ में हुई दोनों की शादी 

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में शो के डायरेक्टर राजन शाही ने कुल मिलाकर 1.5 करोड़ का खर्च किया है। खबरों की मानें तो खर्च हुई कीमत इससे ज्यादा भी हो सकती है। 1.5 करोड़ रुपये केवल अनुमान ही लगाया जा रहा है। 

PunjabKesari

जयपुर की सामोद हवेली में हुई दोनों की शादी 

अभिरा की शादी जयपुर की सामोद हवेली में हुई थी। सामोद हवेली में सिर्फ एक रात रुकने का खर्च 10-16 हजार रुपये है। शो की टीम भी काफी बड़ी है। फिर भी मेकर्स ने पैसे की परवाह न करते हुए शादी में खुला खर्च किया है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस हवेली में 30-50 लाख रुपये खर्च होते हैं। परंतु शो की टीम तो जयपुर में 10 दिनों तक ठहरी थी। 

PunjabKesari

मेकर्स चाहते थे ग्रेंड वेडिंग 

खबरों के अनुसार, मेकर्स कपल्स की शादी को एक बहुत ही बड़ा इवेंट बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दोनों की शादी में पैसा बहाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चैनल चाहता था कि दोनों की शादी शाही अंदाज में हो। इसके लिए राजन शाही और उनकी टीम एक महीने से जगह भी तराश रही थी। 

PunjabKesari

  
 

Related News