01 MAYWEDNESDAY2024 9:39:14 PM
Nari

साल 2021 में बजा भारत की बेटियों का डंका, रोशनी किया देश का नाम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Dec, 2021 12:52 PM
साल 2021 में बजा भारत की बेटियों का डंका, रोशनी किया देश का नाम

भारत की बेटियों को अगर सपनों को पंख दे दिए जाएं तो वह ना सिर्फ लंबी उड़ान भर सकती हैं बल्कि आसमान छूने की हिम्मत भी रखती हैं.... साल 2021 खत्म होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने बहुत कुछ सीखा। वहीं, महिलाओं के लिए भी यह साल काफी यादगार रहा। दुनियाभर में भारतीय महिलाओं ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया बल्कि कई ऐसे कीर्तिमान हासिल किए जो लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बनें। किसी ने खेल जगत तो किसी ने बिजनेस में देश का परचंम लहराया। आज हम आपको 5 ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से साल 2021 को अपने नाम किया।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू

सबसे पहले बात करते हैं हाल ही में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू की, जिन्होंने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर देश का गौरब बढ़ाया। उनसे पहले यह खिताब, साल 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने जीता था। स‍िख पर‍िवार से ताल्लुक रखने वाली हरनाज चंडीगढ़ की रहने वाली है। टीनएज के दिनों से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना शुरु कर दिया था। इससे पहले वह 2017 में मिस चंडीगढ़ का ख‍िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

मीरा बाई चानू ने दिलाया देश को मेडल

मीरा बाई चानू ने ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में वेट लिफ्टिंग में सिलवर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वह टोक्यो ओलंपिक-2020 का सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली और वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम कर एक नया इतिहास रचा।

PunjabKesari

लीना नायर

52 साल की अमेरिकी-भारतीय मूल लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी फैशन ब्रांड शनैल ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) घोषित कर दिया है। इंदिरा नूई के बाद  ग्लोबल कंपनी में सीईओ बनने वाली दूसरी भारतीय मूल महिला हैं। इससे पहले वह यूनिलीवर में बतौर चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) नियुक्त थीं। 

PunjabKesari

फाल्गुनी नायर

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने साल 2021 में सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बनकर इतिहास रचा। बता दें कि फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में कुछ करने की ठानी और नायका कंपनी की शुरुआत की। आज नायका देश का ऐसा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। नायका की शेयर होल्डर और फाउंडर होने के अलावा फाल्गुनी 7 अन्य प्रमोटर्स के जरिए कंपनी की कमान संभालती हैं।

PunjabKesari

अवनी लखेरा

19 वर्षीय अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड जीतर इतिहास रचा। उन्होंने 10 मी. एयर राइफल शूटिंग मेंना सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि 249.6 का रिकॉर्ड भी बनाया। 11 साल की उम्र में अवनी ने एक हादसे के दौरान अपने पैर खो दिए थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अभिनव बिंद्रा से उन्हें शूटिंग की प्ररेणा मिली और तब से आजतक वह कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने रियो ओलंपिर में देश का नाम रोशन किया था।

PunjabKesari

रमनजोत कौर

पंजाब, चंडीगढ़ की रहने वाली रमनजोत कौर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर जाकर सूर्य नमस्कार किया और रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि रमनजोत कौर एक मैराथन एथलीट हैं और देश के लिए अब तक 100 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं। इसके पहले वह दक्षिणी अफ्रीका की चोटी पर्वत किलिमंजारो पर भी जा चुकी हैं, जहां वह 24 घंटे में दौड़ते हुए पहुंच गई थी। अब उनका लक्ष्य दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ पर फतह करना है।

PunjabKesari

Related News