05 MAYSUNDAY2024 9:39:44 PM
Nari

साल का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, महिलाओं के लिए उठाया यह कदम

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Feb, 2024 12:05 PM
साल का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, महिलाओं के लिए उठाया यह कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनाव के पूर्व बजट 2024-25 को मंजूदी दे दी है। ऐसे में अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना छठा बजट पेश कर रही हैं। वहीं इस बार का बजट बहुत ही खास है क्योंकि यह आने वाले महीनों में लोकसभा चुनाव के पहले का बजट है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी कई सारी घोषनाएं की गई हैं। केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत नए वित्त वर्ष में 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। बजट में महिलाओं के लिए कई सारे बड़े ऐलान किए गए हैं।

 1 करोड़ महिलाओं को बनाया गया लखपति दीदी 

वित्त मंत्री ने कहा कि अब लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का निर्णय लिया है। वहीं इस दौरान 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता भी आई है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में भी तेजी लाई जाएगी। वहीं अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया।  

PunjabKesari

उच्च शिक्षा में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी 

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 साल की बात करें तो उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी करीबन 28% हो चुकी है। 

खुद निर्मला सीतारमण भी बना चुकी हैं रिकॉर्ड

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठी बार देश का बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण ऐसी दूसरी वित्त मंत्री बनी गई हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट पेश किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री मोरराजी देसाई के पास था। वहीं सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम, अरुण जेटली और यशवंत सिन्हा ने 5 बजट पेश किए हैं। 

PunjabKesari

राष्ट्रपति से आशीर्वाद लेकर पहुंची संसद भवन

बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। यहां पर राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का मुंह मीठा करवाया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News