24 APRWEDNESDAY2024 5:53:05 PM
Nari

कौन है अब्दु रोजिक? जिसके सलमान खान भी हुए दीवाने

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Jun, 2022 05:00 PM
कौन है अब्दु रोजिक? जिसके सलमान खान भी हुए दीवाने

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान सिंगर अब्दु रोजिक को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अब्दु सलमान के बहुत बड़े फैन हैं और जब उन्होंने भाईजान को दुबई के एक इवेंट में देखा तो वो खुद को उनसे मिलने के लिए रोक नहीं पाए। अब्दु सलमान से मिले भी और उनके लिए गाना भी गाया। वायरल वीडियो में वो 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाते नजर आए। गाना सुनने के बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। बस तब से अब्दु सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

चलिए आपको बताते है कि आखिर कौन है अब्दु रोजिक?

अब्दु रोजिक  ताजिकिस्तान  के रहने वाले है और उनका जन्म 3 सितंबर 2003 में हुआ। 18 साल के अब्दु को दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता है। वैसे तो अब्दु रैप सिंगर है लेकिन उनका सिंगिंग टैलेंट भी कमाल का है। तजाकिस्तान के रैप सॉन्ग गाकर उन्हें पहचान मिली। इनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है Avlod media है। सिंगर होने के साथ-साथ वो म्यूजिशन, ब्लॉगर और एक बॉक्सर भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

आखिर अब्दु की हाइट क्यों नहीं बढ़ी 

यह सवाल उन्हें देखकर हर किसी के दिमाग में आता है।अब्दु रोजिक की हाइट 3 फीट 2 इंच बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, अब्दु को बचपन में  रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई, जिसे सूखा रोग भी कहा जाता है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से यह समस्या होती है। इसकी वजह हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसी बीमारी की वजह से अब्दू की हाइट नहीं बढ़ी और पैसों की तंगी की वजह से सिंगर का परिवार उनका इलाज नहीं करवा पाया। वही, अब्दु रोजिक के पैरंट्स ताजिकिस्तान  के Panjakent में रहते हैं। उनका परिवार गार्डनिंग सेक्टर में काम करता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दु रोजिक उस वक्त भी काफी सुर्खियों में रहे थे जब उनकी उनके राइवल Hasbulla Magomedov से लड़ाई हो गई थी। अब्दु बॉलीवुड के नामी स्टार्स के फैंस है। अगर आप इनके सोशल मीडिया पर एक झलक डाले तो आपको अब्दु की सोनू सूद, टाइगर श्रॉफ और यो यो हनी सिंह समेत कई सेलेब्स के साथ तस्वीरें देखने को मिल जाएगी।

Related News