12 JANMONDAY2026 10:24:57 AM
Nari

मेहमानों को सर्व करें सॉफ्ट और स्पंजी कटोरी ढोकला

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jul, 2021 09:55 AM
मेहमानों को सर्व करें सॉफ्ट और स्पंजी कटोरी ढोकला

ढोकला गुजरात की फेमस डिश है। यह खाने में टेस्टी व हैल्दी हता है। इसे खासतौर पर लोग नाश्ते या पार्टीज में बनाते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास कटोरी ढोकला की रेसिपी लेकर आए है। इसका स्वाद तो वहीं होगा पर सर्व करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। ऐसे में आप कुछ अलग अंदाज से मेहमानों को ढोकला सर्व कर सकती है। चलिए जानते हैं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला बनाने की रेसिपी..

सामग्री

ढोकले के लिए 

बेसन- 1 कप 
चीनी- 1 छोटा चम्मच 
नमक- स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
एनो- 1/2 छोटा चम्मच 
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच 

PunjabKesari

तड़के के लिए 

तेल- 1 बड़ा चम्मच
राई- 1/4 बड़ा चम्मच 
चीनी- 1 बड़ा चम्मच 
नमक- स्वाद अनुसार
नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 1 (कटी हुई)
पानी- 2 कप 
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

विधि 

. एक बाउल में एनो छोड़कर बाकी की सामग्री और पानी मिलाएं।
. तैयार घोल 10 मिनट तक अलग रखें।
. कटोरियों को तेल से ग्रीस करें।
. अब बैटर में एनो मिलाकर कटोरियों में भरकर स्टीमर में रखें।
. इसे मध्यम आंच पर 20 मिनट पकाएं।
. पैन में तेल गर्म करके राई चटका कर पानी डालें। 
. अब हरी मिर्च और बाकी की सामग्री डालकर पकाएं।
. ढोकले को कटोरी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें।
. इसपर तैयार पानी डालकर सर्व करें।

Related News