27 APRSATURDAY2024 8:36:37 AM
Nari

Women's Day बन जाएगा यादगार, गर्ल गैंग के साथ घूम आएं ये Places

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Mar, 2024 05:23 PM
Women's Day बन जाएगा यादगार, गर्ल गैंग के साथ घूम आएं ये Places

8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1975 में पहला आधिकारिक इंटरनेशनल वुमेन्स डे मनाया गया था। ऐसे में इस दिन देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी दोस्तों के साथ घूमने-फिरने भी निकल जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस महिला दिवस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसी जगहें बताते हैं जहां आप जा सकते हैं। 

जयपुर 

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर की सैर आप वुमेन्स डे पर कर सकते हैं। यह जगह अपनी पुरानी संस्कृति राजसी विरासत और महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। घूमने के साथ-साथ आप यहां पर राजस्थानी पांरपरिक पोषाक और ज्वेलरी खरीद सकती हैं। पिंक सिटी में कई बड़े-बड़े किले भी हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। ऐसे में खुद को पैंपर करने के लिए दोस्तों के साथ जयपुर की सैर कर सकती हैं। 

PunjabKesari

मैसूर 

कर्नाटक में स्थित मैसूर की सैर आप अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं। यहां का भव्य पैलेस,  सांस्कृतिक विरासत और रेशमी साड़ियों का यूनिक कलेक्शन आप देख सकती हैं। मैसूर आकर आप यहां के लोकल बाजारों का पता लगा सकती हैं। इसके अलावा यहां का लोकल फूड आप चाहें तो टेस्ट कर सकती हैं। 

गोवा 

शानदार बीचों से सजा गोवा आप अपनी सहेलियों के साथ घूमकर आ सकती हैं। यहां की नाइटलाइफ देख आप बहुत अच्छा फील करेंगी। इसके अलावा पुर्तगाली वास्तुकला से बनी इमारतें आप यहां पर आकर देख सकती हैं। 

PunjabKesari

केरल बैकवाटर 

अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं तो केरल बैकवाटर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर हाउसबोट में ठहरने का आप अलग नजारा ले सकते हैं। इसके अलावा हरी-भरी हरियाली, मसाले के बागानों के साथ एक शानदार ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। 

पांडिचेरी 

पांडिचेरी को पाडुचेरी के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का एक अलग मिश्रण हैं। यहां पर आप अपनी दोस्तों के साथ आकर्षक फ्रेंच क्वार्टर का पता लगा सकती हैं। इसके अलावा शांत समुद्र तटों पर आराम कर सकती हैं। 

PunjabKesari

लेह-लद्दाख और कश्मीर 

लेह-लद्दाख में बर्फीले पहाड़, शांत मठ और ट्रैकिंग ट्रेल्स जैसे कई चीजों का शानदार नजारा आप देख सकते हैं। अगर आपको सोलो ट्रैवलिंग का शौक है तो यह जगह आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।  
 

Related News