23 APRTHURSDAY2026 12:29:35 PM
Life Style

राजकुमार की  ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे VIP गेस्ट,  दीपिका जैसे लुक में नजर आई पत्रलेखा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Nov, 2021 12:08 PM
राजकुमार की  ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे VIP गेस्ट,  दीपिका जैसे लुक में नजर आई पत्रलेखा

शादी के बाद की खुशी कैसी होती है वह अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।  15 नवंबर को सात फेरे लेने के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन की, जिसमें कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए।

PunjabKesari
राजकुमार और पत्रलेखा को शुभकामनाएं देने हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे। सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari
ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें में  पत्रलेखा गोल्डन कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आई, हालांकि उनका लुक कहीं ना कहीं दीपिका पादुकोण क मिलता-जुलता नजर आया। दीपिका ने भी  पत्रलेखा की तरह अपनी रिसेप्शन में क्रीम-गोल्डन साड़ी को चुना था। 

PunjabKesari

पत्रलेखा के लुक की बात करें तो उन्होंने साड़ी के साथ हेवी ज्वेलरी कैरी की थी।  हैवी जुड़ा, सिंदूर बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ में उन्होंने एक शॉल भी ले रखा था। 

PunjabKesari
रिसेप्शन  की लीक हुई कुछ तस्वीरों में  राजकुमार राव माइक पकड़कर गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरें में वह अपनी दुल्हने के साथ डांस करते भी दिखाई दिए। 

PunjabKesari
इस रिसेप्शन में  हुमा कुरेशी, आदिति राव हैदरी और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। लोग इन दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Related News