18 APRTHURSDAY2024 4:29:24 AM
Nari

विजय राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Nov, 2020 02:16 PM
विजय राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर विजय राज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन इस समय वह काफी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। क्रू मेंबर की एक महिला ने उनपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गोंदिया से गिरफ्तार किया। 

PunjabKesari

छेड़छाड़ का लगा आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर की रात को फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग में काम करने आई एक महिला ने आरोप लगाया कि विजय राज ने 'द गेटवे होटल' में उसके साथ छेड़छाड़ की है। गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के बाद भादवि धारा 354 (अ) (ड) के तहत विजय राज पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 3 नवंबर को गोंदिया न्यायालय में पेश किया गया था। जहां उन्हें जमानत दे दी गई। 

PunjabKesari

ड्रग्स रखने के आरोप में भी हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें विजय राज को इससे पहले साल 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर उस समय दुबई में ड्रग्स रखने का आरोप लगा था। जिसके चलते एक्टर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। 

PunjabKesari

विजय राज ने बाॅलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 1999 में आई फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से विजय राज ने अपने करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उन्हें साल 2004 में आई फिल्म 'रन' से असली पहचान मिली। विजय राज आखिरी बार वेब सीरिज 'ए सुटेबल बाॅय' में दिखाई दिए थे।

Related News