24 JUNMONDAY2024 1:33:08 PM
Nari

मां लक्ष्मी को खूब पसंद हैं ये 6 चीजें, घर में रखने से बरसेगी अपार कृपा

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 02 Jun, 2024 11:30 AM
मां लक्ष्मी को खूब पसंद हैं ये 6 चीजें, घर में रखने से बरसेगी अपार कृपा

नारी डेस्क: धन से जुड़ी परेशानियों का सामना तो आज कल के समय में लगभग हर कोई कर रहा है। ऐसे में कई लोगों की शिकायत ये भी होती है कि जितना भी कमा लो लेकिन पैसा घर टिकता ही नहीं। इसके पीछे का कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इसलिए अगर आप भी इस दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर में आज ही ये 6 चीजें ले आनी चाहिएं। ये न सिर्फ मां लक्ष्मी को खुश करेंगे बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी। तो चलिए अब जानते हैं उन कुछ खास चीजों के बारे में -  

1. घड़ा या सुराही

वास्‍तुशास्‍त्र में उत्तर दिशा को जल की दिशा माना गया है। इस दिशा में जल से भरा घड़ा या सुराही रखना चाहिए। अगर आपके पास फ्रीज और वॉटर फ़िल्टर भी है तब भी वास्तु की अनुकूलता के लाए डिजाइनर घड़ा या सुराही सजा कर रखना चाहिए और हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए।

PunjabKesari

2. बांसुरी

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है।

3. शंख

जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

PunjabKesari

4. वास्तु पुरुष

घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्ति लगाकर रखें और नियमित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।

5. 9 पिरामिड 

अपने घर में 9 पिरामिड रखें इससे हर दिशा के वास्तु दोष दूर होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम उस भाग में एक पिरामिड रखें जहां घर के लोग अक्सर साथ में समय बिताते हैं। यह सभी लोगों में सकारात्मक उर्जा का संचार करने में सहायक होगा जो घर की उन्नति और धन वृद्धि में सहायक हो सकता है।

PunjabKesari

6. एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

Related News