16 JUNSUNDAY2024 3:50:10 AM
Nari

घर में बुरी शक्तियां घुसने नहीं देता नीला रंग, गजब की है हीलिंग पाॅवर और पॉजिटिविटी

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 23 May, 2024 03:39 PM
घर में बुरी शक्तियां घुसने नहीं देता नीला रंग, गजब की है हीलिंग पाॅवर और पॉजिटिविटी

नारी डेस्क: आप सभी ने देखा होगा कि कई लोगों ने घर पर, कमरों या किसी भी चीज पर नीला रंग करवाया होता है। ये रंग खूबसूरती तो बढ़ाता है इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व बताया गया है। दरअसल, वास्तु के अनुसार नीले रंग को पानी से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि नीले रंग में एक हीलिंग पावर होती है, जिससे व्यक्ति बहुत ही पॉजिटिव फील करता है। इसलिए इस रंग को एकाग्रता और शांती का प्रतीक माना जाता है। इसके आलावा भी नील रंग के बहुत फायदे हैं जिनके बारे में चलिए हम आपको बताते हैं। 

पानी के साथ जुड़ा है नीला रंग​

माना जाता है जिस प्रकार पानी बहता रहता है और उसकी तरलता किसी भी चीज को साफ कर देती है, उसी तरह पानी भी किसी के नकारात्मक विचारों को साफ करके किसी व्यक्ति को अच्छी चीजों को देखने का नजरिया देता है। पानी जिस तरह बहता रहता है, उसे निकलने के लिए एक छोटी-सी जगह चाहिए होती है, उसी तरह नीला रंग भी रंगों के बीच में अपनी अलग जगह बना ही लेता है।

PunjabKesari

​शांत और चिंतनशील होता है नीला रंग​

वास्तु शास्त्र में नीले रंग को शांति और चिंतनशीलता से भी जोड़कर देखा जाता है। नीला रंग इंसानी दिमाग को शांति भी देता है। साथ ही उसे किसी चीज के बारे में गहराई से सोचने के लिए भी प्रेरित करता है। 

​विशुद्ध चक्र को संतुलित रखता है नीला रंग​

विशुद्ध चक्र संचार और अभिव्यक्ति से जुड़ा होता है। माना जाता है कि अगर आप अपने जीवन में नीले रंग को किसी भी रूप में जगह देते हैं, तो इससे आपकी बातचीत करने और अभिव्यक्ति की क्षमता मजबूत होती है।

PunjabKesari

​उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित करता है नीला रंग​

नीला रंग उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित करता है। वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर आप घर की इन दिशाओं में नीले रंग के पर्दे, फर्नीचर या फिर कोई और नीले रंग की चीजें रखते हैं, तो आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

​बुरी शक्तियों को रोकता है नीला रंग​

कई लोग मानते हैं कि नीली रंग बुरी शक्तियों को अपनी ओर आर्कषित करता है, जबकि ऐसा नहीं होता बल्कि नीला रंग नकारात्मक और बुरी शक्तियों को रोकता है। आपके घर या फिर किसी और जगह पर अगर आपको नकारात्मकता का अनुभव होता है, तो नीले रंग की कोई चीज वहां जरूर रखें।

PunjabKesari

Related News