27 APRSATURDAY2024 2:31:22 AM
Nari

मनी प्लांट लगाने के लिए चुनें मां लक्ष्मी का दिन, पैसों की नहीं रहेगी तंगी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Sep, 2020 07:01 PM
मनी प्लांट लगाने के लिए चुनें मां लक्ष्मी का दिन, पैसों की नहीं रहेगी तंगी

मनीप्लांट के पौधे को घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। देवी लक्ष्मी को यह पौधा अतिप्रिय होने से घर में सुख- समृद्धि व शांति बनी रहती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर वास्तु के अनुसार, इसे किसी भी दिन पर लगाने की जगह एक शुभ दिन में लगाने से ज्यादा लाभ मिलता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। तो चलिए जानते हैं मनीप्लांट को कौन से दिन और किस तरह घर पर लगाना चाहिए। 

इस दिन लगाना होता हैं शुभ

मनीप्लांट के पौधे को शुक्रवार को लगाना शुभ माना जाता है। असल में यह दिन धन की देवी लक्ष्मी जी होता है। ऐसे में इसे दिन लगाने से घर में  मां लक्ष्मी का वास होता है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सुख- समृद्धि व शांति बनी रहती है। अगर आपके घर पर पहले से ही मनीप्लांट है और आपने इसे शुक्रवार के दिन नहीं लगाया था तो ऐसे में आप कोई नया पौधा लेकर उसे अलग से लगा सकती है। 

इन विधि- विधान से लगाए पौधा

मनीप्लांट का पौधा खरीदने के बाद उसे देवी लक्ष्मी के सामने रख कर माता की पूजा करें। देवी लक्ष्मी की आरती कर मनीप्लांट की भी पूजा करें। उसके बाद इस पौेेधे को गमले या किसी बोतल में लगा लें। 

nari,PunjabKesari

तो चलिए जानते हैं मनीप्लांट से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स... 


इसे खरीद कर न लगाए

मान्यता है कि मनीप्लांट के पौधे को खरीदकर नहीं बल्कि किसी के घर से चोरी करके ही लगाना चाहिए। साथ ही इसे उस घर से लाना चाहिए लोग नियमित रूप से पूजा- पाठ करते हो। ऐसा करने से घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सुख,समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

पत्तों के खराब होने पर तोड़ें न

अगर कहीं मनीप्लांट का पौधा खराब हो जाए तो इसके पत्तों को खींचकर तोड़ने की जगह कैंची से काटें। नहीं तो देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

nari,PunjabKesari

इसे हमेशा ढक कर रखे

मनीप्लांट की जड़ें कभी भी पौधे के बाहर दिखाई नहीं देनी चाहिेए। अगर कहीं यह दिखाई दें तो उसे किसी कपड़े से ढक देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानी नहीं होगी। 

घर की अंदर की ओर रखे

इसे पौधे को लगाने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इसका मुख घर के अंदर की तरफ हो। ऐसे में घर में सुख- शांति व समृद्धि बनी रहती है। 

पत्तों का भी रखें ध्यान

अगर आप अपने घर पर लगाने की सोच रहें हैं तो इसके पत्तों पर विशेष ध्यान दें। इसके पत्ते गोल आकार के होने चाहिए। ऐसा पौधा घर पर रखना शुभ माना जाता है। 

दूध भी डाले

जिन लोगों को घर में धन न ठहरने की परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्हें इस पौधे को नियमित रूप से पानी देने के साथ 1-2 चम्मच दूध भी डालें। इससे घर में देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। 

Related News