29 APRMONDAY2024 3:27:50 AM
Nari

कारोबार की तरक्की के लिए मेनगेट पर इस तरह बांध दें 2 बांसुरियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Oct, 2020 06:50 PM
कारोबार की तरक्की के लिए मेनगेट पर इस तरह बांध दें 2 बांसुरियां

श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में एक बांसुरी भी है। वहीं वास्तु में भी नंदलाल की बांसुरी को खास जगह दी गई है। दुकान, घर और ऑफिस में इसे लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। अगर आप वास्तु शास्त्र में यकीन रखते हैं तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से ...

1. अन्न और धन से भरा रहेगा घर 

घर की किसी भी कोने या दीवार पर बांसुरी लटका दें। कहते हैं ऐसा करने से हर तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती। 
 

nari,PunjabKesari

2. कारोबार की तरक्की

जहां आप बिजनेस करते हैं, दुकान ऑफिस या फैक्टरी वहां के मेनगेट पर 2 बांसुरियों को एक साथ बांधकर लटका दें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

3. रिश्तों में आएगी मिठास 

बांसुरी को सिरहाने के नीचे रख कर सोने से पति- पत्नी के झगड़े खत्म हो प्यार बढ़ता है। साथ ही 2 बांसुरियों को लाल रंग के धागे से बांधकर बेडरूम कीू छत पर लटकाने से भी लाभ मिलता है। 

nari,PunjabKesari

4. कलह-क्लेश दूर करने के लिए 

लकड़ी की बांसुरी को घर के किसी भी कोने में संभालकर रख दें इससे परिवार के लोगों का आपसी प्रेम बना रहेगा और धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। 

nari,PunjabKesari

5. आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

घर के पूजारूम या तिजोरी में चांदी की बांसुरी रख दें। इससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा मिलने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत मिलते हैं। 

 


 

Related News