02 MAYTHURSDAY2024 9:35:15 AM
Nari

घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगा कपूर, इस दिशा में जलाने से मिलेगा फायदा

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Sep, 2023 03:07 PM
घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगा कपूर, इस दिशा में जलाने से मिलेगा फायदा

पूजा पाठ के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर बहुत ही पवित्र माना जाता है। कपूर की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है। वास्तु के अनुसार, घर में इसे रखने से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र में कपूर के कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे सुख-समृद्धि और घर में पैसे का आगमन बढ़ता है।

आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत 

जीवन में कर्ज से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनेगी। 

PunjabKesari

शादीशुदा जिंदगी बनेगी खुशहाल 

यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह का कलह कलेश या मनमुटाव रहता है तो सोते समय तकिए के नीचे थोड़ा सा कपूर रख दें। अगले दिन इस कपूर को जलाएं। इससे आपके घर में हमेशा शांति रहेगी और पति-पत्नी के बीच का कलह-कलेश भी दूर होगा। 

पैसे की कमी होगी दूर 

मान्यताओं के अनुसार, रात में सारा किचन का काम खत्म करके रोज एक चांदी की कटोरी में थोड़ा कपूर और लौंग जला दें। इससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। 

PunjabKesari

पितृदोष होगा दूर 

पितृदोष दूर करने के लिए घर के बाथरुम में रोज कपूर की 2 टिक्कियां रखें। मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृदोष दूर होगा। 

नेगेटिव एनर्जी होगी दूर 

घर के ऐसे कमरे में जो रोज इस्तेमाल नहीं करता उसमें हफ्ते में कम से कम एक बार कपूर की धूनी जलाएं। इससे कमरे में मौजूद सारी नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। 

करियर में मिलेगी तरक्की 

घर के सदस्यों की तरक्की के लिए कपूर जरुर जलाएं। सबसे पहले कपूर घी में डुबोएं इसके बाद सुबह शाम इसे अपने घर में जलाएं। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News