02 MAYTHURSDAY2024 3:16:31 AM
Nari

घर में आएगी सुख-समृद्धि, शमी का पौधा लगाते समय Vastu Rules का रखें ध्यान

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Nov, 2023 01:32 PM
घर में आएगी सुख-समृद्धि, शमी का पौधा लगाते समय Vastu Rules का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हुई हर चीज की एक दिशा बताई गई है। इस शास्त्र की मानें तो घर में मौजूद हर चीज की एक एनर्जी होती है जिसका असर घर के सदस्यों पर पड़ता है। चीजों की बात करें तो उसमें घर में मौजूद पेड़-पौधे भी आते हैं। घर में लगे पेड़-पौधे सुंदरता बढ़ाने साथ-साथ पॉजिटिविटी भी लाते हैं। पेड़-पौधों की बात करें तो उनमें शमी का पौधा भी आता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधो को घर में लगाने की एक सही दिशा बताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि घर में यह पौधा कहां पर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं...

भगवान शनि का प्रतीक होता है शमी का पौधा 

शमी का पौधा भगवान शनि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह पौधा बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि जिन लोगों के घर में यह पौधा होता है उन्हें कभी किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इसे घर में लगाने से शनिदेव की प्राप्ति होती है साथ ही यदि किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो इस पौधे की नियमित पूजा करनी चाहिए। ऐसे लोगों को शमी के पौधे का पत्ता गणेश जी को अर्पित करने से शनि दोष का प्रभाव खत्म होता है। 

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो इस पौधे को ईशान कोण में रखना चाहिए। इसे घर में लगाने से धन संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। 

पौधे के पास न रखें गंदगी 

मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखे चाहिए। इससे भगवान शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भगवान शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरी जगह पर लगाएं और पौधे के आस-पास हमेशा सफाई रखें। इस पौधे को लगाने से नौकरी और व्यापार में तरक्की भी होती है। 

PunjabKesari

तुलसी के पास न रखें 

यह पौधा भगवान शंकर को भी अति प्रित है। शिव पूजा में तुलसी वर्जित मानी जाती है ऐसे में शमी पौधे के पास भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। 

रोज दें जल 

इस पौधे में रोज जल अर्पित करें भूलकर भी यह पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस पौधे के सामने रोज तिल के तेल का दीया जरुर जलाएं।

PunjabKesari

Related News