02 MAYTHURSDAY2024 4:28:40 AM
Nari

न्याय के देवता शनिदेव को अति प्रिय है ये पौधा, घर में लगाने से बदल जाएगा भाग्य

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Feb, 2023 12:49 PM
न्याय के देवता शनिदेव को अति प्रिय है ये पौधा, घर में लगाने से बदल जाएगा भाग्य

हिंदू धर्म में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें बहुत ही ज्यादा पूजनीय माना जाता है। इन पौधे में देवताओं का वास होता है। किसी भी देवता की कृपा पाने के लिए इन पौधों की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। उन्हीं शुभ पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा न्याय के देवता शनि देव और भगवान शिव को अति प्रिय है। घर में इसे लगाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा यदि कुंडली में शनि कमजोर है तो भी यह पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन यह पौधा किस दिन लगाना चाहिए आज आपको इसके बारे में बताएंगे...

शनिवार को लगाएं शमी का पौधा 

यह पौधा भगवान शनि देव का बहुत ही प्रिय है। ऐसे में यदि आप इसे घर में लगाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन लगा सकते हैं। यह पौधा शनिदेव का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यदि कोई जातक शनि की साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित है तो शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। समस्या भगवान शनिदेव की कृपा बनेगी। 

PunjabKesari

दक्षिण दिशा में लगाना होता है शुभ 

शमी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से कुंडली में शनि और सोम से जुड़े दोष, राहू, केतु दोष दूर होते हैं। 

घर के बाहर लगाएं पौधा 

मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा आप घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है जिसका व्यक्ति के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें खास ध्यान 

शमी का पौधा घर में लगाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरुरी होता है। मान्यताओं के अनुसार, रोज शाम को शमी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं। विधि-विधान से इसकी पूजा करें। स्नान करने से पहले इस पौधे में जल जरुर चढ़ाएं। पौधे के आस-पास गंदगी न जमा होने दें। यदि घर से किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो इस पौधे के दर्शन जरुर करके जाएं। मान्यताओं के अनुसार, इससे बिगड़ते काम बनने लगते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News