27 APRSATURDAY2024 12:27:06 PM
Nari

छत पर रखी ये चीज़े घर में लें आती है कंगाली

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Jan, 2024 07:01 PM
छत पर रखी ये चीज़े घर में लें आती है कंगाली

टूटा-फूटा, खराब या कम इस्तेमाल में आने वाले सामान को लोग घरों की छत पर रख देते है। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते है लेकिन आपको बता दें घर की छत पर रखा हुआ फालतू सामान वास्तुदोष का कारण बनता है। इस जगह पर बेकार का सामान रखने से उस घर में रह रहे सदस्यों को उन्नति के मार्ग में संघर्ष करना पड़ता है, कई बार तो बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती । वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर की छत हमेशा साफ-सुथरी और खाली होनी चाहिए। अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि चाहते है तो गलती से भी न रखें छत पर ये सामान।

छत की सफाई

घर के अन्य हिस्सों की तरह छत की सफाई करना भी बहुत जरुरी है अक्सर लोग छत की सफाई नहीं करते। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झाडू कभी भी छत पर न रखें क्योंकि ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है, अगर आपने भी झाडू छत पर रखा है तो उसे आज ही हटा दें।

रद्दी या पुराने पेपर

PunjabKesari

किसी भी प्रकार की रद्दी या पुराने पेपर रखने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में धन का आभास होने लगता है।

लकड़ी के टुकड़े

बांस या लकड़ी के अन्य टुकड़ों को रखना अशुभ माना गया है। इसे छत पर रखने से घर से सुख-समृद्धि गायब हो जाती है।

जंग लगा लोहा

जंग लगा लोहा या ईंधन छत पर रखना अशुभ माना जाता है। ये आर्थिक तंगी तो देता है साथ ही घर के सदस्यों शारीरिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

टूटे गमले

PunjabKesari

छत पर टूटे-फूटे मिट्टी के गमले और मटके कभी न रखें।

रस्सी का बंडल

कपड़े सुखाने के लिए लोग छत पर रस्सी का इस्तेमाल करते है। इसलिए ध्यान रहें कि रस्सी बांधने के बाद कभी भी बंडल बनाकर न छोड़े। ये बेहद अशुभ माना जाता है।

पेड़ के पत्ते

PunjabKesari

घर के आसपास के पेड़ों से अगर आपकी छत पर पत्ते गिरते है तो उन्हें  जमा न होने दें समय-समय पर साफ करते रहे।

अन्य सावधानियां

- घर पर रखे पालतू पशु को छत पर न बांधे।
- छत पर कभी भी मंदिर न बनाए।




 

Related News