29 APRMONDAY2024 2:37:36 PM
Nari

घर में रखें ये 5 मूर्तियां, Positivity से भर जाएगा आपका आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Nov, 2022 03:02 PM
घर में रखें ये 5 मूर्तियां, Positivity से भर जाएगा आपका आशियाना

घर में मौजूद एनर्जी आपके जीवन को भी प्रभावित करती हैं। बहुत से कम लोग इस बारे में जानते हैं कि इन एनर्जी से आपके जीवन में पॉजिटिविटी आती है। यहां कुछ चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन करती हैं वहीं कुछ चीजें घर में पॉजिटिविटी भी लाती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ मूर्तियों के बारे में बताया गया है जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन करती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

घोड़े की मूर्ति दिलवाएगी सफलता 

घोड़े की मूर्ति घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को आप घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। यह मूर्ति रखने से आपको हर किसी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी बिजनेस में तरक्की पाने के लिए भी यह मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती है। घर में भी खुशियां बनी रहती है। 

PunjabKesari

हाथी की मूर्ति 

घर में हाथी की मूर्ति रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा पैसे के भी नए रास्ते खुलते हैं। बेडरुम में हाथी रखने से शादीशुदा जिंदगी में भी खुशहाली आती है। 

कछुआ 

घर में कछुआ रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। उन्नति और पैसे के लिए आप घर में कछुए की मूर्ति रख सकते हैं। इससे घर के सदस्यों की आयु भी बढ़ती है। आप घर की पूर्व उत्तर दिशा में कछुआ रख सकते हैं। 

PunjabKesari

हंस की मूर्ति 

हंस का जोड़ा रखना भी घर में बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में कछुआ रखने से सुख-समृद्धि भी आती है। माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों में प्यार और सद्भावना भी बढ़ती है। 

गाय की मूर्ति 

घर में गाय की मूर्ति रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। पीतल से बनी गाय की मूर्ति आप घर में रख सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा गाय की मूर्ति रखने से बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगता है। 

PunjabKesari


 

Related News