05 MAYSUNDAY2024 10:22:49 PM
Nari

घर की इस दिशा में रखें अलमारी, कभी भी खाली नहीं होगी तिजोरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Oct, 2023 12:40 PM
घर की इस दिशा में रखें अलमारी, कभी भी खाली नहीं होगी तिजोरी

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपनाने से घर में धन लाभ होता है। इस शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर चीजें और रंग के लिए कई सारे नियम बताए गए हैं। यदि घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति के करियर में बाधाएं आने लगती हैं परिवार में कलह कलेश होने लगता है। व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिरने लगता है। घर की चीजों की बात करें तो अलमारी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें धन-दौलत रखी जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में अलमारी को लेकर भी कई सारे नियम बताए गए हैं। अगर यह सही दिशा में रखी जाए तो घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में....

कहां रखनी चाहिए अलमारी ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यहां पर इसे रखने से घर में पैसे की कमी नहीं होती लेकिन इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए इसका दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर खुलना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर गलत प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari

सीधे जमीन पर न रखें 

यदि घर में अलमारी दीवार के साथ फिक्सड नहीं है तो उसे सीधे जमीन पर न रखें। लकड़ी का स्टैंड या फिर कुछ और इसके नीचे जरुर रखें। पैसों की अलमारी को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है इसलिए उसे सीधे जमीन पर रखना शुभ नहीं होता। दोष दूर करने के लिए अलमारी के नीचे एक कपड़ा बिछा दें या फिर लकड़ी का टुकड़ा भी रखना सही माना जाता है। 

नहीं होगी पैसे की कमी 

पैसों की अलमारी में चांदी के सिक्के और गोमतीचक्र लाल कपड़े में रखें। दीवाली पर इन शुभ सिक्कों और गौमती चक्र की पूजा जरुर करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और सदस्यों की तरक्की भी होगी।

PunjabKesari

इस बात का भी रखें ध्यान 

घर में संगमरमर या फिर किसी ओर पत्थर की अलमारी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु की अनुसार, लोहे या फिर लकड़ी की अलमारी घर में रखनी शुभ होती है। इसके अलावा अलमारी पर शीशा न लगाएं यहां लगा शीशा घरेलू कलह-कलेश का कारण माना जाता है। 

PunjabKesari
 

Related News