12 MAYSUNDAY2024 7:39:42 PM
Nari

Morpankh Vastu: घर की इस दिशा में रख लें मोरपंख, जमकर बरसेगा पैसा

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Dec, 2022 02:06 PM
Morpankh Vastu: घर की इस दिशा में रख लें मोरपंख, जमकर बरसेगा पैसा

घर को सजाने के लिए हर कोई अलग-अलग सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल करता है। सजावटी सामान में से बहुत से लोगों ने मोरपंख भी रखा होता है। मोरपंख को हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष माना जाता है, भगवान श्रीकृष्ण को भी मोरपंख बहुत ही पसंद है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश, कार्तिकेय और इंद्रदेव को भी मोरपंख बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में पैसा भी बढ़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं मोरपंख से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

नौ ग्रहों का होता है मोरपंख में वास 

मान्यताओं के अनुसार, मोर पंख में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मोर पंख घर में रखने से सारे संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।

PunjabKesari

इस दिशा में रखें मोर पंख 

मोर पंख को आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी और घर का वातावरण भी पॉजिटिव होता है। 

फिजूलखर्ची से बचाएगा मोरपंख 

यदि आपके पास पैसे नहीं  टिकते तो आप मोरपंख को घर में रख सकते हैं। पूजा स्थल पर आप इसे रख सकते हैं। पूजा या फिर मंदिर में मोरपंख रखने से घर में बरकत आती है और परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मधुर होते हैं। 

PunjabKesari

कालसर्प दोष होगा दूर 

यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो आप मोरपंख के उपाय कर सकते हैं। जातक अपने तकिए के नीचे 7 मोरपंख रख सकते हैं मान्यताओं के अनुसार, इससे आपका काल सर्प दोष दूर होगा। 

बेडरुम में लगाएं मोर पंख 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, 2 मोरपंख आप बेडरुम में लगाएं। इससे आपका जीवन सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा रहेगा। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते भी गहरे होंगे। 

तिजोरी में रखें मोरपंख 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में मोरपंख रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती। 

लिविंग रुम में मोर पंख 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, लिविंग रुम की पूर्व दिशा में दीवार पर 7 मोरपंखों का गुच्छा रखने से परिवार के सदस्यों में मिठास बढ़ती है। 

PunjabKesari

स्टडी रुम में मोर पंख 

वास्तु मान्यताओं के अलावा स्टडी रुम में या बच्चे के कमरे में आप मोरपंख रख सकते हैं। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। 

Related News